fbpx
  Previous   Next
HomeSportsभारत से लगातार दूसरी बार पीटने पर वसीम अकरम का बेतुका बयान!...

भारत से लगातार दूसरी बार पीटने पर वसीम अकरम का बेतुका बयान! भारतीय टीम पर लगाया बेईमानी करने का आरोप

'वे बिना चीटिंग के कभी नहीं जीत सकते वसीम अकरम ने भारतीय टीम पर बेईमानी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है भारतीय टीम बिना चीटिंग के कभी नहीं जीत सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतीय टीम पर बेईमानी करने का आरोप लगाया है. वजह बना है फखर जमां का कैच. पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है, ‘जब कोई साइड एंगल उपलब्ध न हो, तो बल्लेबाज को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए. वे बिना चीटिंग के कभी नहीं जीत सकते हैं.

image 91

फखर जमां के विकेट पर विवाद
मैच के दौरान भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने फखर जमां को सैमसन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था. हालांकि, पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को लगता है कि गेंद जमीन पर गिरने के बाद सैमसन के हाथों में पहुंची थी. यही वजह है कि लोग जमां के आउट देने के तरीके से नाखुश हैं. अकरम भी उन्हीं लोगों में से एक हैं. जिसके बाद उन्होंने ऐसी बेतुकी बात कही है.

image 93


मात्र 15 रन पर बने पड्या का शिकार
पाकिस्तानी पारी का तीसरा ओवर डालने आए पंड्या ने तीसरी गेंद गुड लेंथ से हल्की सी बाहर की दिशा में घुमाई थी. जहां जमां पूरी तरह से चकमा खा बैठे. उन्होंने हल्के हाथों से खेलते हुए सिंगल लेने का प्रयास किया. मगर गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए पीछे की दिशा में चली गई. जहां सैमसन ने शानदार कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया.

image 94

पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों को भारत के खिलाफ फखर जमां से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह उन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे नहीं उतर पाए. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने तेज तर्रार शुरुआत तो की. मगर उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. मैच के दौरान उन्होंने कुल नौ गेंदों का सामना किया. इस बीच 166.66 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके देखने को मिले.

image 95

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर हुई घटना के बाद अर्शदीप सिंह पर आईसीसी की कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के चलते भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फिर जीता टी20 विश्व कप, अहमदाबाद में बना नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब India national cricket team ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर दुनिया...