fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsइटावा कांड में अखिलेश का जाति कार्ड फेल, पीड़िता ने ही खोल...

इटावा कांड में अखिलेश का जाति कार्ड फेल, पीड़िता ने ही खोल दी पोल, कथा वाचक ही निकला आरोपी?

ब्राह्मण विरोध के एजेंडे पर अड़े अखिलेश यादव को योगी सरकार ने निष्पक्ष कार्रवाई कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी अखिलेश फैला रहे ब्राह्मण विरोध का जहर.

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ददरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान कथित मारपीट और छेड़खानी प्रकरण में एक बार फिर अखिलेश यादव के जातीय ध्रुवीकरण के एजेंडे की पोल खुल गई है। मामले में पीड़िता परीक्षित महिला रेनू तिवारी के खुलासे ने पूरी कहानी ही पलट दी है. घटना के शुरू में यह कहा गया कि ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोगों ने यादव कथावाचकों के साथ मारपीट की, लेकिन अब परीक्षित महिला रेनू तिवारी ने न सिर्फ कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव पर छेड़खानी का आरोप लगाया है, बल्कि यह भी कहा कि उन्होंने खुद को ब्राह्मण बताकर कथा करवाई. अखिलेश यादव इस पूरे प्रकरण को ब्राह्मण बनाम यादव रंग देने में जुटे थे, लेकिन पीड़ित महिला ने उनकी बोलती बंद कर दी.

Screenshot 2025 06 24 233444

महिला से बदतमीजी के बाद बढ़ा विवाद !
पीड़िता और उनके पति का कहना है कि कथावाचक ने पहले दिन ही महिला से बदतमीजी की थी, जिसके विरोध में गांव के कुछ युवकों ने प्रतिक्रिया दी। यही कारण था कि विवाद भड़का. इस बीच, ब्राह्मण महासभा भी खुलकर सामने आ गई है. संगठन ने पुलिस से कथावाचकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेताया है कि यदि जातिगत भ्रामकता और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वालों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन होगा.

Screenshot 2025 06 24 233542 1

जातिवाद की राजनीति कर रहे अखिलेश यादव !
दूसरी तरफ, अखिलेश यादव इस पूरे प्रकरण को ब्राह्मण बनाम यादव रंग देने में जुटे हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने जातिगत चश्मे से किसी घटना को देखा हो। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने बिना तथ्य जांचे सीधे ब्राह्मण समाज पर आरोपों की बौछार शुरू कर दी। क्या अखिलेश यादव को यह नहीं दिखता कि महिला खुद पीड़िता है और आरोपी कथावाचक उसी वर्ग से हैं, जिनका वे राजनीतिक समर्थन चाहते हैं? क्या उन्हें यह नहीं दिखता कि योगी सरकार ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले में त्वरित कदम उठाए हैं?दरअसल, अखिलेश यादव की राजनीति का आधार ही जातिगत ध्रुवीकरण है। उन्हें अपराधी से ज्यादा उसकी जाति दिखाई देती है.

Screenshot 2025 06 24 233202

योगी सरकार ने दिखाई निष्पक्षता !
सभी जानते हैं, कि, योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधी की जाति नहीं, उसका अपराध देखा जाता है। इटावा केस इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। मामला संज्ञान में आने के बाद योगी सरकार ने बिना भेदभाव चारों आरोपियो को गिरफ्तार कर मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं. जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने अखिलेश यादव का असली चेहरा सबके सामने उजागर कर दिया है. जनता समझ चुकी है कि अखिलेश यादव जैसे नेता समाज को जाति में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं। ऐसे विभाजनकारी नेताओं को जनता ने हर चुनाव में सबक सिखाया है और आगे भी सिखाएगी.

Screenshot 2025 06 24 233152

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, 200–350 मिलियन डॉलर की डील पक्की!

दक्षिण-पूर्व एशिया में बदलते सुरक्षा माहौल के बीच Indonesia और India के बीच रक्षा सहयोग एक नए चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है।...

नेपाल चुनाव के बाद भारत-नेपाल रिश्तों पर नया जोर, पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को दी शुभकामनाएं

नेपाल के हालिया राष्ट्रीय चुनावों के नतीजों के बाद दक्षिण एशिया की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। इसी क्रम में भारत...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

RELATED NEWS

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद के हाथों में सत्ता की कमान

लगभग एक वर्ष तक केंद्र के प्रत्यक्ष शासन में रहने के बाद मणिपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रपति...

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, ठोका 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को हालिया उड़ान अव्यवस्थाओं के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा...