fbpx
  Previous   Next
HomeSportsविराट कोहली ने किस को दिया वर्ल्ड कप जीत का श्रेय ?...

विराट कोहली ने किस को दिया वर्ल्ड कप जीत का श्रेय ? विराट के खेल में इस लेडी की भूमिका सबसे अहम !

विराट ने अनुष्का को विश्व कप की जीत का श्रेय देकर यह साबित किया कि सच्चे रिश्ते में एक-दूसरे का महत्व और योगदान कितना जरूरी होता है.

भारत की क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के बाज देशभर में लगातार सेलिब्रेशन का दौर चल रहा है. टीम ने बारबाडोस में देश के वैश्विक ट्रॉफी सूखे को समाप्त करने के बाद भारत की टी20 विश्व कप जीत के जश्न में समुचा देश डूबा हुआ है. तो वहीं भारतीय टीम के दिग्गज खिलाडी और पूर्व कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड कप जीत का श्रेय अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को दिया. इसने न केवल उनके निजी जिंदगी में बल्कि उनके प्रोफेशनल करियर में भी अनुष्का की बड़ी भूमिका को उजागर किया. विराट और अनुष्का का रिश्ता आज के समय में एक आइडिय एग्जाम्पल बन चुका है कि कैसे एक मजबूत और सफल रिश्ता बनाया जा सकता है. विराट ने सार्वजनिक रूप से अनुष्का को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके सपोर्ट और प्रेरणा के बिना यह सफलता संभव नहीं होती.

2121212

विराट और अनुष्का का रिश्ता यह दर्शाता है कि सफलता की राह में अपने साथी को शामिल करना और उनका सपोर्ट लेना कितना जरूरी है. इससे न केवल पर्सनल डेवलपमेंट होता है बल्कि रिश्ता भी मजबूत होता है. विराट ने अनुष्का को विश्व कप की जीत का श्रेय देकर यह साबित किया कि सच्चे रिश्ते में एक-दूसरे का महत्व और योगदान कितना जरूरी होता है. यह एक सिखने वाली बात है कि कैसे अपने साथी के साथ मिलकर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है.

Capture 1

रिश्ते की सफलता का एक बड़ा पहलू है कि आप अपने साथी को अपनी सफलता में शामिल करें. यह न केवल आपके पार्टनर को महत्व और सम्मान देता है, बल्कि आपके रिश्ते को और मजबूत बनाता है. सच्चे साथी वही होते हैं जो एक-दूसरे को हर स्थिति में सपोर्ट और प्रेरणा देते हैं. विराट और अनुष्का ने इसे बखूबी निभाया है. अनुष्का ने हमेशा विराट के करियर में उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके कठिन समय में साथ खड़ी रहीं. अपने साथी की मेहनत और योगदान को सम्मान देना बहुत जरूरी है. विराट ने यह बात अपने शब्दों से साबित की जब उन्होंने कहा कि अनुष्का ने उनके जीवन में एक स्थिरता और संतुलन लाया है.

2022 11image 12 39 118699093virat anushka

व्यस्त समय में भी अपने साथी के लिए समय निकालना और उनकी भावनाओं को समझना जरूरी है. विराट और अनुष्का ने अपने व्यस्त करियर के बावजूद हमेशा एक-दूसरे के लिए समय निकाला और एक-दूसरे की भावनाओं को समझा. रिश्ता भी एक तरह की टीम होती है जिसमें दोनों साथी मिलकर आगे बढ़ते हैं. विराट और अनुष्का ने अपनी-अपनी जगह पर अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाया है, जिससे उनके रिश्ते में संतुलन बना रहा. खुली और ईमानदार बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाती है. विराट और अनुष्का ने हमेशा एक-दूसरे से खुलकर बात की और अपनी भावनाओं को शेयर किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ICC World Cup 2027 Schedule: सामने आई वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें! 4 अक्टूबर से शुरू होगा महाकुंभ, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) को लेकर एक बेहद बड़ा और...

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...