fbpx
  Previous   Next
HomeNationX' पर नंबर-वन मुख्यमंत्री बने आदित्यनाथ, दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा...

X’ पर नंबर-वन मुख्यमंत्री बने आदित्यनाथ, दो करोड़ 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ देश के सबसे लोकप्रिय सीएम बनें योगी आदित्यनाथ.

फॉलोअर्स के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर तीसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं. एक्स पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की फेहरिस्त में योगी आदित्यनाथ पहले नंबर पर हैं जबकि देश में एक्स पर राजनेताओं के फॉलोअर्स की श्रेणी में सीएम योगी का तीसरा स्थान है.

11212121

योगी आदित्यनाथ के निजी एक्स अकाउंट (@myogiadityanath) पर फॉलोवर की संख्या 27.4 मिलियन का आंकड़ा पार हो गई है. राजनेताओं के पर्सनल एक्स अकाउंट के मामले में अब योगी आदित्यनाथ से आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब फॉलोअर्स की रेस में सीएम योगी से पिछड़ गए हैं.

yogi adityanath and rahul gandhi 1693892336

मुख्यमंत्री योगी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से वह काफी आगे हैं. एक्स पर राहुल गांधी के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अखिलेश यादव के 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

2121 2

योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत एक्स अकाउंट के अलावा उनका पर्सनल ऑफिस अकाउंट (@myogioffice) भी काफी लोकप्रिय है और एक करोड़ से ज्यादा लोग उससे जुड़े हैं. सीएम योगी का पर्सनल ऑफिस अकाउंट देश का सबसे बड़ा पर्सनल ऑफिस अकाउंट है. इसे फॉलो करने वालों की संख्या 10 मिलियन (01 करोड़) से अधिक है. इस अकाउंट की शुरुआत जनवरी 2019 में हुई थी तब से लगातार लोग इस अकाउंट से जुड़ रहे हैं.

61NtgkxbYGL

योगी आदित्यनाथ अपनी कार्यशैली और तेज-तर्रार निर्णयों के कारण पूरे देश में लोकप्रिय हैं. दूसरे प्रदेश की सरकारें भी सीएम योगी से प्रभावित होकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर निर्णय ले रही हैं, जो ‘योगी मॉडल’ के रूप में चर्चित है. हाल ही में अयोध्या में हुए रामलला के नव-विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन की सराहना दुनिया कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS