fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest News8 फीट ऊंचे संगमरमर 'सिंहासन' पर विराजमान होंगे रामलला, सिंहासन होगा स्वर्ण...

8 फीट ऊंचे संगमरमर ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे रामलला, सिंहासन होगा स्वर्ण जड़ित !

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक राम मंदिर का भूतल 15 दिसंबर तक हर हाल में तैयार कर लिया जाएगा और प्रथम तल का काम भी 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है.

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला संगमरमर के स्वर्ण जड़ित आठ फीट ऊंचे ‘सिंहासन’ पर विराजमान होंगे. राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा यह सिंहासन आगामी 15 दिसंबर तक अयोध्या पहुंच जाएगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि आठ फीट ऊंचे, तीन फीट लंबे और चार फीट चौड़े सिंहासन को राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। इस पर पांच साल पुरानी रामलला की मूर्ति रखी जाएगी.

1596611046 4761

ट्रस्ट के ने बताया कि भगवान राम के भक्तों ने भी बड़ी मात्रा में सोने और चांदी की वस्तुएं दान की हैं. उनका कहना था कि चूंकि ट्रस्ट के गठन से पहले और बाद में दान की गई ये सोने-चांदी की वस्तुएं, सिक्के और ईंटें पिघल जाएंगी, ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्हें पिघलाकर सुरक्षित रखा जाएगा तथा यह कार्य एक प्रतिष्ठित संस्था के मार्गदर्शन में किया जायेगा.

ram 1

उन्होंने बताया कि राम मंदिर का भूतल 15 दिसंबर तक हर हाल में तैयार कर लिया जाएगा और प्रथम तल का काम भी 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है. श्रा ने बताया कि परिक्रमा मार्ग के फर्श का काम भी पूरा हो चुका है, अब गृह मंडप के फर्श पर संगमरमर बिछाने का काम चल रहा है. उनके अनुसार यात्री सुविधा केंद्र की तीनों मंजिलों की छत का निर्माण हो चुका है एवं सुरक्षा उपकरण भी लगाए जा रहे हैं.

rram

उन्होंने बताया कि राम मंदिर की बाहरी दीवार के प्रवेश द्वार का काम भी अंतिम चरण में है और यह काम भी नवंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा. उनके अनुसार पहली मंजिल के 17 खंभे लगाए जा चुके हैं और केवल दो खंभे लगाए जाने बाकी हैं. उन्होंने 15 दिसंबर तक पहली मंजिल की छत बन जाने की उम्मीद जताई. राम मंदिर का 70 प्रतिशत काम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरा होने की संभावना है. इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट ने पूरे देश में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधा प्रसारण की तैयारी शुरू कर दी है. ट्रस्ट ने हर गांव और कस्बे के मंदिरों में टीवी स्क्रीन लगाने का काम शुरू किया है, जहां पूरे समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

F9SpDxmbwAAVOiR 1

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि इससे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक भीड़ को रोका जा सकेगा एवं साथ ही पूरे देश में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने का मौका करोड़ों राम भक्तों को मिलेगा. उनके अनुसार देश के विभिन्न मंदिरों में भक्तों के लिए भजन-कीर्तन के भी इंतजाम किए जा रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS