fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainment23 साल बाद आएगा धड़कन का सीक्वल, क्या फिर से होगी सेम...

23 साल बाद आएगा धड़कन का सीक्वल, क्या फिर से होगी सेम कास्ट रिपीट ? यहां है डिटेल

धड़कन के डायरेक्टर ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की और बताया कि उन्हें इंस्पिरेशन कहां से मिली.

सनी देओल की गदर 2 की सक्सेस ने फिल्म डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को अपनी हिट फिल्मों के सीक्वल बनाने के लिए इंस्पायर किया है. डायरेक्टर धर्मेश दर्शन अब अपनी ब्लॉकबस्टर लव ड्रामा धड़कन का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर ली है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी और इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेश ने कन्फर्म किया है कि उन्हें प्रोड्सूयर रतन जैन ने धड़कन 2 के लिए अप्रोच किया.

22 1369201806 da 2


उन्होंने मीडिया को बताया कि कई लोगों ने उनसे बार-बार पूछा है कि वह किसी फिल्म के साथ कब वापस आएंगे. डायरेक्टर ने कहा, “लोग उस तरह के काम को याद कर रहे हैं जो मैंने किया था और इससे मुझे खुशी होती है. राजा हिंदुस्तानी (1996) के अलावा लोग मुझसे खासतौर से धड़कन के बारे में पूछते हैं कि क्या मैं इसका सीक्वल बनाऊंगा.”

mpbreaking07229609 750x430 2

प्रोड्यूसर एक दशक से धर्मेश को सीक्वल ऑफर कर रहे थे लेकिन वह मना कर रहे थे. उन्होंने कहा, “मुझे यकीन नहीं था क्योंकि मुझे पता है कि धड़कन एक क्लासिक है. यह कभी-कभी (1976) का दूसरा पार्ट बनाने जैसा है.” धर्मेश ने कबूल किया कि गदर 2 की सक्सेस ने उन्हें धड़कन 2 के बारे में सोचने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा, “धड़कन समय की कसौटी पर खरी उतरी है. मैं इसे भुनाने में यकीन नहीं करता…लेकिन गदर 2 की भारी सफलता को देखकर मुझे भी भरोसा हो रहा है. इसलिए पिछले 10-15 दिनों में मुझे एक बार फिर फिल्म की ऑफर की गई.

Dhadkan Full HD Hindi Movie Watch Online

जब पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी धड़कन-2 में अपने रोल करेंगे तो धर्मेश दर्शन ने जवाब दिया, “मैंने कास्टिंग के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा है.” धड़कन के लिए, सुनील शेट्टी को बेस्ट नेगेटिव रोल का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का महा-तांडव: चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से रौंदकर टॉप-2 में बनाई जगह

आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 89 रनों...

मोदी सरकार की साढ़े चार घंटे लंबी महाबैठक: मंत्रियों को मिला 2047 का विजन, मिडिल ईस्ट संकट और ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर बनी रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम को मंत्रिपरिषद की एक बेहद महत्वपूर्ण और मैराथन बैठक आयोजित की गई। करीब साढ़े चार घंटे...

इंटरनेट पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का तहलका: इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ा, तो भारत में ब्लॉक हुआ ‘एक्स’ अकाउंट

सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले कुछ दिनों से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को लेकर एक बड़ी खबर सामने...

RELATED NEWS

कनाडा में फायरिंग, मुंबई में डर! लॉरेंस गैंग ने कपिल शर्मा को दी ‘आखिरी चेतावनी’

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक अब सात समंदर पार कनाडा की सड़कों पर भी खुलेआम दिखाई दे रहा है। कनाडा के सरे (Surrey) शहर...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...