fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsविजय रूपाणी का लकी नंबर ही बन गया अनलकी, क्या था विजय...

विजय रूपाणी का लकी नंबर ही बन गया अनलकी, क्या था विजय रूपाणी से 1206 का कनेक्शन?

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अहमदाबाद प्लेन हादसे में निधन हो गया है. इस हादसे के बाद पता चला है कि विजय रूपाणी का लकी नंबर ही उनके लिए अनलकी साबित हो गया है.

गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है. इस हादसे में उनके अलावा 241 लोग सवार थे. इनमें 12 क्रू मेंबर भी शामिल थे और लगभग सभी की मौत हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे लेकिन बीच में ही वो अन्य यात्रियों की तरह इस विमान हादसे में अपनी जान गंवा बैठे, हालांकि दुख की बात यह है कि विजय रूपाणी का लकी नंबर भी उनकी जान नहीं बचा सका. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए जानते हैं

image 22

अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास मेघाणी नगर के इलाके में आज गुरुवार दोपहर एअर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन हो गया. ये महज संयोग है कि अहमदाबाद से लंडन जा रही प्लेन हादसे शिकार होती है और 2025 के दिनांक 12/06 का दिन होता है. आपकी जानकारी के लिए विजय भाई रुपाणी के तमाम पर्सनल वाहनों के नंबर 1206 हैं.यहां तक कि उनका मोबाइल नंबर के भी लास्ट में 1206 आता है. उन्होंने अपनी लाइफ में जो पहले वाहन खरीदा था उसका नंबर 1206 था. उसके बाद सभी वाहनों के नंबर भी 1206 ही लिए.उन्होंने अपनी लाइफ में काफी व्यापारिक तरक्की भी की थी.म्यांमार यानी बर्मा में टीक लकड़ी के काफी सफल व्यापारी रहे थे. उनका जन्म भी म्यांमार में हुआ था. फिर अपने शहर राजकोट वापस आकर यहां भी उन्होंने काफी सफलता प्राप्त की और गुजरात के मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया. आश्चर्य देखिए उनका निधन भी 12.06 को हुआ.

प्लेन हादसे में मरने वाले गुजरात के दूसरे सीएम रूपाणी
रिपोर्ट के मुताबिक विजय रूपाणी ने Z क्लास में बुकिंग की थी, जो कि बिजनेस क्लास कैटेगरी के अंतर्गत आता है. उनके परिवार में उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और दो बच्चे – एक बेटा और एक बेटी हैं. विजय रूपाणी उन मुख्यमंत्रियों की दुखद सूची में शामिल हो गए हैं, जिनकी हवाई दुर्घटनाओं में मौत हो गई है. इस लिस्ट में रूपाणी के अलावा अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू शामिल हैं, जिनकी 2011 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी (वाईएसआर), जिनकी 2009 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता, जिनकी 1965 में विमान दुर्घटना में मौत हुई थी.

image 23

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भय बनाम भरोसा: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका ‘परिवर्तन’ का बिगुल, बोले- संदेशखाली का दर्द अब और नहीं!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कूचबिहार की धरती से ममता सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध...

पुडुचेरी में मोदी मैजिक: विदेशी सैलानियों ने भी खिंचाई फोटो, रोड शो में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा!

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

1000 करोड़ का दांव और ‘अखंड भारत’ का सपना: आदित्य धर के नए साम्राज्य में सम्राट बनेंगे रणवीर सिंह!

भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज है— आदित्य धर। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) जैसी...