fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessहिंडनबर्ग का आरोप फुस्स, अडानी की ये कंपनी 9 गुना बढ़ा मुनाफा,...

हिंडनबर्ग का आरोप फुस्स, अडानी की ये कंपनी 9 गुना बढ़ा मुनाफा, शेयर खरीदने के लिए क्यों टूटे लोग !

हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की कीमत 85 फीसदी तक ओवरवैल्यूड है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि गलत तरीके में शेयरों की कीमतें बढ़ाई गईं.

इसी साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ खुलासे करके भूचाल ला दिया था. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की कीमत 85 फीसदी तक ओवरवैल्यूड है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि गलत तरीके में शेयरों की कीमतें बढ़ाई गईं. जिसके बाद से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है.

adani hinanburg

लेकिन इसी कड़ी अडानी ग्रुप के कुल 10 कंपनियों में से एकमात्रा ऐसी कंपनी है, जिसने हिंडनबर्ग के आरोपों को झुठला दिया है. हालांकि बाकी कंपनियों अभी भी काफी दबाव में हैं. खासकर अडानी टोटल गैस, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी विल्मर के शेयर हिंडनबर्ग के झटके से उबर नहीं पाए हैं. इनमें से कुछ शेयर अभी भी अपने ऑल टाइम से करीब 70 से 80 फीसदी नीचे है. इनमें से सबसे ज्यादा संकट में अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी विल्मर है.

Adani Greenfeatured

लेकिन अगर अडानी पावर की बात करें तो इसने हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद भी अपना पावर को बरकरार रखा है. यही नहीं, कंपनी के शेयर लगातार बढ़ रहे हैं. जिस दिन हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के खिलाफ सोशल मीडिया पर रिपोर्ट प्रकाशित किया था, उस दिन अडानी पावर का शेयर करीब 275 रुपये का था. ये तारीख 24 जनवरी 2023 थी. उसके बाद अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर गिरने लगे तो अडानी पावर का भी सेंटीमेंट बिगड़ गया. अगले कुछ दिनों में शेयर गिरकर 132.40 रुपये पर पहुंच गया.

1579058 adani hindenburg

फरवरी-2023 में अडानी पावर के शेयर ने 132.40 रुपये का लो बनाने के बाद तेजी पकड़ी और फिर इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. शेयर का 52वीक हाई 409.70 रुपये है. वहीं गुरुवार को शेयर ने 393 रुपये के स्तर को टच किया. हालांकि कारोबार के अंतर में शेयर 2 फीसदी चढ़कर 372.75 रुपये पर बंद हुआ. यानी शेयर 24 जनवरी 2023 के प्राइस से 100 रुपये ऊपर ट्रेड कर रहा है. जो दिखाता है कि इस पर हिंडनबर्ग के आरोपों का कोई असर नहीं हुआ है.

Adani group Subsidiaries StartupTalky

अडानी पावर के दमदार नतीजे इस बीच गुरुवार को अडानी पावर ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए. सितंबर तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 9 गुना बढ़कर 6,594 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी ने कहा, ‘अडानी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 848 प्रतिशत उछलकर 6,594 करोड़ रुपये रहा.’ एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही जुलाई-सितंबर में कंपनी का शुद्ध लाभ 696 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी की एकीकृत आय चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 12,155 करोड़ रुपये रही. एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय 7,534 करोड़ रुपये थी. कंपनी के आठ बिजलीघर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी; मई में एक्सपोर्ट 18% बढ़कर 45.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते और 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' के दोबारा खुलने की आहट के...