fbpx
  Previous   Next
HomeHealthसोने से पहले बस 5 मिनट कर लें यह एक्सरसाइज, बैली फैट...

सोने से पहले बस 5 मिनट कर लें यह एक्सरसाइज, बैली फैट की जगह बनें फिट !

रात में सोने से पहले करने होगें कुछ एक्सरसाइज और आप फैट से होगें फिट एन्ड फाइन

बहुत सारे व्यक्ति शरीर से मोटा नहीं होता लेकिन उसका पेट बाहर निकला जरूर होता है. ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या करें कि सिर्फ बैली फैट टार्गेट होकर कम होने लगे. यहां ऐसे ही कुछ एक्सरसाइज दिए जा रहे हैं जिन्हें खासतौर से बैली फैट कम करने के लिए आप रात के समय कर सकते हैं. इन एक्सरसाइज का असर सीधा पेट पर पड़ता है और बैली फैट कम होने में मदद मिलती है. इनमें से एक एक्सरसाइज भी अपना असर दिखा सकती है. जानिए ये एक्सरसाइज कौन सी हैं और इन्हें करने का क्या तरीका है.

01 5f55ee1d6b3aa

पूरी तरह पुशअप्स करने को थोड़ा कठिन समझा जाता है, इसीलिए आप नी पुशअुप्स कर सकते हैं. रात को सोने से पहले आप नी पुशअप्स कर सकते हैं. सबसे पहले घुटने के बल जमीन पर बैठें. अब दोनों हथेलियों को सामने की तरफ जमीन पर रखें. नीचे कोहनी मोड़ते हुए झुकें और फिर ऊपर आ जाएं. जिस तरह सामान्य पुशअप्स किए जाते हैं इस नी पुशअप्स को ऐसे ही करें, बस पैरों को पंजों की जगह पर घुटने जमीन पर टिके रहेंगे.

Squats 101 How To Do A Squat Properly

बैली फैट करने में स्क्वैट्स का भी अच्छा असर पड़ता है. स्क्वैट्स बिल्कुल वैसे ही किए जाते हैं जैसे बचपन में कान पकड़कर उठक-बैठक की जाती थी, बस फर्क इतना है कि अब आपको कान नहीं पकड़ने हैं. सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को सामने की तरफ लाएं. अब घुटनों को मोड़कर नीचे झुकें और फिर उठकर ऊपर आ जाएं. आपको एकदम नीचे तक झुककर बैठने की जरूरत नहीं है. रोजाना 5 मिनट इस एक्सरसाइज को करने पर बैली फैट पर असर पड़ता है. इससे शरीर शेप में भी आ जाता है.

weight loss night tips

सोने से पहले अपने पलंग के साइड में खड़े हो जाएं. अब बेड पर बैठें और फिर खड़े हो जाएं. 5 मिनट में कम से कम 100 बार इस एक्सरसाइज को करें. आपका बैली फैट कम होने लगेगा. आप चाहे तो सिट अप्स थोड़े ज्यादा भी कर सकते हैं. ध्यान रहे कि खाना खाने के तुरंत बाद इस एक्सराइज को ना करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...