fbpx
  Previous   Next
HomeHealthसुपरफुड मखाने खाने से इन बिमारियों में मिलता है शर्तिया लाभ.

सुपरफुड मखाने खाने से इन बिमारियों में मिलता है शर्तिया लाभ.

रोजिंदा डाइट में शामिल कीजिए मखाने, शरीर को एक नहीं बल्कि मखाना खाने पर मिलेंगे फायदे ही फायदे.

शरीर चुस्त और दुरुस्त रखने की कोशिश कौन नहीं करता लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी आप एक एसे फूड के तलाश में रहते है आपकी रोजमर्रा की शारिरिक परेशानियों में राहत पहुंचा सके. आपकी जब सेहत अच्छी नहीं रहती तो जीवन का कोई भी सुख असल में सुख जैसा प्रतीत नहीं होता है. इस चलते लोग अपने खानपान में खासकर उन चीजों को शामिल करते हैं जो सेहत को फायदे देती हैं. इसी तरह की एक खाने की चीज है मखाना. बहुत से लोग मखाने को खीर में डालकर खाते हैं, कई इसे नमकीन में डालकर खाते हैं तो कई इसे स्नैक्स की तरह खाना पसंद करते हैं. मखाने (को इनके पोषक तत्वों को देखते हुए सुपरफूड भी कहा जाता है. इनमें प्रोटीन और फाइबर होता है और यह लो फैट स्नैक्स होते हैं. मखाने में कैल्शियम और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है. जानिए किन लोगों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए मखाने.

Roasted Makhana 2 3


डायबिटीज के मरीज

m


मखाने डायबिटीज में खाने के लिए अच्छे स्नैक्स हैं. इनमें गुड फैट्स पाए जाते हैं और इनमें सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा कम होती है. इस चलते डायबिटीज में मखाने खाए जा सकते हैं. डायबिटीज में मखाने खाने पर हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है.

ज्यादा वजन वाले लोग

maxresdefault

वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग भी खानपान में मखानों को शामिल कर सकते हैं. इनमें फाइबर की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है और कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले गुण भी. इनमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है. इस चलते वजन घटाने के लिए सुबह या शाम कभी भी मखाने खाए जा सकते हैं.

कब्ज से परेशान लोग

mmmm 1

फाइबर की अत्यधिक मात्रा होने के चलते मखाने खाने पर कब्ज की दिक्कत से राहत मिलती है. मखाने मल का भार बढ़ाने में सहायक होते हैं जिससे पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है. इसलिए कब्ज से राहत पाने में मखाने मददगार साबित हो सकते हैं.

शरीर में हों अगर टॉक्सिन

mmmmmm

शरीर में टॉक्सिंस बढ़ जाने पर सेहत और स्किन पर भी इसका असर होता है. बीमार तो महसूस होता ही है साथ ही पेट भारी-भारी लगने लगता है और ज्यादातर फूला रहता है. ऐसे में शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए मखाने खाए जा सकते हैं क्योंकि मखाने डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर होते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर

high blood pressure diet

मखाने मैग्नीशियम और पौटेशियम के अच्छे स्त्रोत होते हैं और इनमें सोडियम कम पाया जाता है. पौटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं और सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाता है. इस चलते मखाने खाने पर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से निजात मिलता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...