fbpx
  Previous   Next
HomeSportsवसीम अकरम ने कोहली, शमी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया World...

वसीम अकरम ने कोहली, शमी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया World Cup में भारत का असली ‘सुपरहीरो’

भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है.

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने वानखेडे स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. भारत की जीत में कई हीरो रहे जिसमें मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की और 7 विकेट लेने में सफल रहे. वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा सिर्फ पांचवीं बार हुआ है जब किसी गेंदबाज ने 7 विकेट लिए हैं. बता दें कि इस मैच में कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक भी लगाया तो वहीं श्रेयस अय्यर की तेज तर्रार पारी ने भारत को 397 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

3

सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद वसीम अकरम ने भारतीय टीम पर बात की और सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ भी की. इसके अलावा वसीम ने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम भी लिया जो जिसने पूरे वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच को बदलने का काम किया है.

6665565

वसीम ने कहा कि, “हम उस खिलाड़ी की ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं लेकिन वर्ल्ड कप में भारत जिस विजय रथ में सवार है उसका सारथी रोहित शर्मा हैं. रोहित की बात नहीं हो रही है लेकिन मुझे लगता है कि जिस मानसिकता के साथ वह बल्लेबाजी कर रहा है उसने भारतीय टीम में फर्क पैदा कर दिया है.” वसीम ने कहा कि, “उसने 100, 200 रन नहीं बनाए हैं लेकिन जिस अंदाज में उसने मैच के शुरूआत में बल्लेबाजी की और पॉवर प्ले में 80 से 90 रन की साझेदारी पहले विकेट की हो रही है. उसने भारत के लिए वर्ल्ड कप में बड़ा फर्क पैदा किया है”.

1 2

“हम रोहित के बारे में कम बात कर रहे हैं लेकिन टीम इंडिया को जो सफलता इस वर्ल्ड कप में मिली है उसमें पूरा फर्क रोहित की बल्लेबाजी ने पैदा किया है, वह जिस तरह से पारी की शुरूआत करता है वह मैच को बदलने वाला रहता है. पॉवर प्ले में ही भारत के 70 से 80 रन बन जाते हैं, इसके बाद सारा दबाव भारत के दूसरे बल्लेबाजी के ऊपर से हट जाता है. देखिए उसने 29 गेंद पर 47 किए, 162.07 की स्ट्राइक रेट से, जिससे भारत 10 ओवर में 84 रन पर पहुंचा, रोहित की बल्लेबाजी ने जो मैच को बनाया है उससे न्यूजीलैंड की टीम बाहर नहीं निकल सकी. रोहित की जितनी भी तारीफ हो कम है.”

35

बता दें कि रोहित ने 10 मैच में 550 रन बनाए हैं. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 124.15 का रहा है. इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित पांचवें बल्लेबाज हैं. भले ही रोहित के नाम सिर्फ एक शतक दर्ज है लेकिन उनकी बल्लेबाजी ही भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में ‘टर्निंग प्वाइंट’ रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...