fbpx
  Previous   Next
HomeSportsवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC FINAL) से पहले ऑस्ट्रेलिया ने खेला का...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC FINAL) से पहले ऑस्ट्रेलिया ने खेला का ट्रंप कार्ड, होगा फायदा या नुकसान?

घायल जोश हेजलवुड की जगह घातक बॉलर को टीम में लाने के चीफ सिलेक्टर जोर्ज बेली ने दिए संकेत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच  लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा . मुकाबला होने में अभी 5 दिन से अधिक का समय बाकी है लेकिन दोनों ही टीमें अपने आप को विश्व क्रिकेट में बादशाहत साबित करने के लिए कोई कसर छोडना नहीं चाहते. 7 जून से शुरू होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड पहुंचकर अभ्यास शुरू कर दिया है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी से जूझ रहे है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम घायल जोश हेजलवुड की जगह घातक बोलर को टीम में शामिल करने के संकेत  चीफ सिलेक्टर जोर्ज बेली ने दिए है ।

          दुनियाभर में खेले जाने वाली क्रिकेट लीगों में से एक और सबसे बड़ी लीग IPL के समाप्त होते ही क्रिकेट प्रेमियों की नजर 7 जून से लंदन के ओवल के मैदान पर  खेले जाने वाली WTC के फाइनल पर है। मुकाबला होने में अभी 5 दिन से अधिक का समय शेष है । लेकिन दोनों ही टीमें मुकाबले के लिए और  विश्व क्रिकेट में बादशाहत साबित करने के लिए कोई कसर छोडना नहीं चाहते 

देखा गया है की इंग्लैंड की पिच हमेशा तेज गेंदबाजों के पक्ष में रही है जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख बॉलर जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, माइकल नेसर और कैमरून ग्रीन के साथ उतरना चाहेगी लेकिन इसमें टीम प्रबंधन और सिलेक्टर्क्स की सबसे बड़ी समस्या जोश हेजलवुड की इंजरी है ।


इंजरी के कारण जोश हेजलवुड का प्लेइंग इलेवन में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और हाल के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा कि हमने पिछले 2 साल में शानदार क्रिकेट खेली है, इस वजह से हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेल रहे हैं। साथ ही इन 2 सालों के दौरान ज्यादातर वक्त हमारी टीम तकरीबन एक जैसी रही, हमने टीम में कोई खास बदलाव नहीं किया। आपको बता दें की इससे पहले भी टीम इंडिया WTC का फाइनल खेल चुकी है जिसमे टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से शिकस्त मिली थी । वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम पहली बार WTC का फाइनल खेलने जा रही है, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया अपनी हर कमजोर कड़ी को मजबूत करने में लगी हुई है।


बेली की बात से यह साफ है कि वह प्लेइंग इलेवन में हेजलवुड को रखना चाह रहे है लेकिन जोश मैच तक फिट नहीं होते है तो उनकी जगह 7 टेस्ट मैचों में 28 विकेट ले चुके स्कॉट बौलेंड को मिल सकती है, बेली के अनुसार बोलेंड भी हैजलवुड की तरह ही घातक और भारतीय खिलाड़ियों को परेशान करने में समर्थ है।


वहीं जोश हेजलवुड ने अपने फिटनेस पर कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और आगामी नेट्स सेशन कैसे जाते हैं, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा।ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज भी खेलेगी। अब देखने वाली बात यह है कि जोश हेजलवुड वापसी करेंगे या फिर नए गेंदबाज स्कॉट बोलेंड को भारत के खिलाफ के गेंदबाजी का कौशल का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...