fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsलालू यादव के बैडमिंटन खेलने पर हुआ बवाल, लालू यादव की जमानत...

लालू यादव के बैडमिंटन खेलने पर हुआ बवाल, लालू यादव की जमानत रद्द करने की क्यों हुई अपील?

चारा घोटाला मामले में जमानत पर रिहा लालू यादव के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था. इस मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई होगी.

बिहार के चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान सीबीआई ने लालू को जमानत दिए जाने का विरोध किया. सीबीआई ने दलील दी कि लालू यादव तो बैडमिंटन खेल रहे हैं. उनको जमानत देने का फैसला भी गलत था. सुनवाई के दौरान यह साबित किया जाएगा. अब इस मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई होगी.

rjd 696x438 1

दरअसल, लालू यादव के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में किडनी ट्रांसप्लांट का हवाला देते हुए कहा, “उन्होंने 42 महीने जेल काटी है. उन्हें किडनी की बीमारी है. अब सीबीआई उन्हें वापस जेल भेजना चाहती है.” इसका विरोध करते हुए सीबीआई की ओर से ASG एस वी राजू ने कहा, “इसमें कानून का छोटा सा सवाल है. जमानत इसलिए मंजूर की गई, क्योंकि उन्होंने जेल में 50 फीसदी समय गुजार लिया है. लालू यादव को इस आधार पर सजा के निलंबन का लाभ नहीं दिया जा सकता है कि उन्होंने उन्हें दी गई कुल जेल सजा की आधी अवधि बिता ली है. क्योंकि उन्हें भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अलग-अलग सजा सुनाई गई है. इसलिए ये सजा अलग-अलग काटनी होंगी. एक साथ नहीं.”

22 04 2022 lalu yadav kapil sibal 22650817

चारा घोटाला मामले में CBI ने मेडिकल ग्राउंड पर लालू यादव को जमानत देने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था. सीबीआई की याचिका के जवाब में लालू प्रसाद का कहना है कि सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को केवल इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती कि सीबीआई इस फैसले से असंतुष्ट है. 30 अप्रैल 2022 को लालू यादव को जमानत दे दी गई थी. लालू करीब 3 साल तक रांची के जेल में रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...