fbpx
  Previous   Next
HomeNationराहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जंग जारी. अमित शाह ने कहा...

राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जंग जारी. अमित शाह ने कहा राहुल बाबा देश को बदनाम करने में बिजी, भारत में कम लोग उन्हें सुनते हैं’, अमित शाह

अमेरिका के अपने सप्ताह भर के दौरे के दौरान 52 वर्षीय कांग्रेस नेता के भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने और वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों और यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत की थी. वे लगातार मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोल रहे थे.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा विदेश में देश को बदनाम करने में बिजी हैं क्योंकि यहां भारत में उन्हें सुनने वाले बेहद कम लोग बचे हैं. उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा और कहा कि आप दो नाव पर सवार नहीं हो सकते.

rr

उन्होंने कहा, ‘वो यहां नहीं बोलते हैं, विदेश जाते है और वहां बोलते हैं, वह ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि देश में उन्हें सुनने वाले बहुत कम लोग बचे हैं.’ बता दें कि राहुल गांधी अभी हाल ही में अमेरिका दौरे पर गए थे जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की थी. राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे पर सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था. राहुल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ भी बातचीत की. राहुल ने वाशिंगटन डीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तमाम मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था.

नांदेड़ में उसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप दोनों नावों पर पैर नहीं रख सकते. शाह ने सवालिया लहजे में कहा कि आपको ट्रिपल तलाक, राम मंदिर, कॉमन सिविल कोड, मुस्लिम आरक्षण जैसे मुद्दों पर जवाब देना होगा. इन सभी चीजों पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दीजिए नहीं तो आपकी पोल खुद खुल जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS