fbpx
  Previous   Next
HomeSportsरावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने भारत के विश्व कप जीतने को लेकर...

रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने भारत के विश्व कप जीतने को लेकर दिया दिल जीतने वाला बयान, जानिए अख्तर का बडा दावा

भारत ने विश्व के अपने सभी खेले पांच में से पांच मैच जीते हैं लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इसके बाद भारत को लेकर बड़ा दावा किया है.

रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत 2023 विश्व कप के संस्करण में अभी तक विजय रथ पर सवार है . भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की अपनी 5वीं जीत दर्ज की. भारत के लिए अभी तक विश्व कप 2023 शानदार रहा है. टीम ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को हरा दिया है. भारतीय टीम की एकमात्र अजेय टीम बनी हुई है और उसने विश्व कप 2023 खिताब के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है. भारतीय टीम द्वारा रविवार को धर्मशाला में कीवी टीम के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल करने के बाद, पाकिस्तान के महान खिलाड़ी शोएब अख्तर ने कुछ बड़े बयान दिए और कहा कि शुभमन गिल, केएल राहुल, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से इस विश्व कप में कीवी टीम का सामना करने के लिए पर्याप्त हैं.

ponting rohit1697523922564

न्यूजीलैंड के खिलाफ 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को जीत की राह विराट कोहली ने दिखाई. विराट कोहली ने 95 रनों की पारी खेली. अख्तर ने विराट कोहली की सराहना करते हुए बताया कि कैसे दवाब में उनका सर्वश्रेष्ठ आया. अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “वह ऐसा व्यक्ति है जो दबाव में चमकता है. दबाव उसके लिए अवसर लाता है. और अवसर हैं शतक बनाना, मैच जिताऊ पारी खेलना और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर पाना किया जाना, और क्यों नहीं! यह लड़का इसका हकदार है.” रावलपिंडी एक्सप्रेस ने बड़ा बयान देते हुए आगे कहा कि शुभमन गिल, केएल राहुल, रोहित शर्मा आदि जैसे खिलाड़ी न्यूजीलैंड की इस टीम से निपटने के लिए पर्याप्त होंगे.

2121 2

अख्तर ने कहा,””शुभमन गिल इस न्यूजीलैंड टीम के लिए काफी हैं. अगर रोहित शर्मा लापरवाही से आउट नहीं हुए होते तो वह काफी हैं. अगर केएल राहुल तीसरे या चौथे नंबर पर जाते हैं तो भी वह काफी हैं. भारत की बल्लेबाजी लाइनअप बहुत लंबी है.” उन्होंने कहा, “हर कोई जानता है कि कोहली ने आज क्या किया, लेकिन राहुल ने भी भार उठाया. अगर वह आउट नहीं होते तो सूर्यकुमार ने भी ऐसा किया होता.” अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद शमी की भी सराहना की जो टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे थे. मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

11 1

अख्तर ने आगे कहा,”यह सुनिश्चित करने में कि न्यूजीलैंड 300-350 का स्कोर न बनाए, शमी ने बड़ी भूमिका निभाई. वह थोड़े महंगे थे, लेकिन यह ठीक है क्योंकि उन्होंने पांच बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है और भारत को उसी गेंदबाजी के साथ बने रहने की जरूरत है. उनके पास पूरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप है. ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि भारत विश्व कप न जीते.”

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...