fbpx
  Previous   Next
HomeNationरक्तरंजित रहा पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव, 11 लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन...

रक्तरंजित रहा पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव, 11 लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन ?

समाज के वंचितों को न्याय मिले, ,गरीबों का विकास हो, जिससे एक समाज उत्थान के पथ पर अग्रसित होकर आदर्श और उत्तम राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने में सक्षम हो. इसी मूलभूत परिकल्पना का नाम है पंचायति राज व्यवस्था. लेकिन अगर इस व्यवस्था को अपनी मुठ्ठी में करने के लिए, वर्चस्व हासिल करने के लिए लहु बहाया जातें है जिसके चलते औरतें विधवा हो जाती है , बच्चों के सर से बाप का साया उठ जाता है , एक बाप के बुढापे की लाठी को तोड दी जाती है, ऐसे शाम-दाम के बल पर स्थापित व्यवस्था जो समाज के लोगों पर जबरन थोपी जाती है. ऐसी व्यवस्था से आप क्या ही उम्मीद कर सकते है?

पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव हुए. चुनाव में हिंसा की आशंका के बीच भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. इसके बावजूद अलग-अलग जगह हुई हिंसक झड़प में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कूचबिहार में एक पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ और बैलेट पेपरों को आग लगाने की घटना भी सामने आई. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, 22 जिलों की 63,229 ग्राम पंचायत सीटों, पंचायत समिति की 9,730 सीटों और जिला परिषद की 928 सीटों पर चुनाव प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है. चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को आएंगे.

878930 gvkzeuvdmm 1526303441

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले पिछले कुछ दिनों में मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, मालदा और कूचबिहार जैसे जिलों में हिंसा की कई घटनाओं सामने आई. ऐसे में राज्‍य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान चुनौतिपूर्ण था. इन चुनावों के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था और यहां तक ​​कि उन्हें परिणाम घोषित होने के बाद दस दिनों तक रुकने का आदेश भी दिया गया है, ताकि चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके.

wbpolls

बंगाल में चुनावों के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है, जो कम्युनिस्ट शासन के दौरान बड़े पैमाने पर थी और आज तक जारी है. राज्य सरकार का दावा है कि वह हिंसा की घटनाओं की संख्या को कम करने में सक्षम है और मीडिया झूठी कहानी पेश करने के लिए छिटपुट घटनाओं का उपयोग कर रहा है. इससे पहले हिंसा को रोकने के लिए कथित तौर पर पर्याप्त कदम नहीं उठाने के लिए राज्यपाल की आलोचना झेल रहे राज्य चुनाव आयोग ने इन चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की 800 से अधिक कंपनियों की मांग की थी. पंचायत चुनाव के लिए राज्य में जनसभाएं, रोडशो और घर-घर जाकर प्रचार किया गया. इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत अनेक नेताओं ने भाग लिया.

west bengal

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज इलाके में शुक्रवार रात तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होने से एक घर में तोड़फोड़ की गई. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

wb polls 26102022 sixteen nine

22 जिलों की 63,229 ग्राम पंचायत सीटों, पंचायत समिति की 9,730 सीटों और जिला परिषद की 928 सीटों पर चुनाव प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है. चुनाव के नतीजे 11 जुलाई को आएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...