fbpx
  Previous   Next
HomeHealthये 3 आदतें दिल की दुश्मन हैं , बढ़ा सकती है हार्ट...

ये 3 आदतें दिल की दुश्मन हैं , बढ़ा सकती है हार्ट अटैक का खतरा, दिल की सेहत के लिए आज ही छोड़ दें ये गंदी आदतें

दिल की इन बीमारियों के लिए जिम्मेदार कौन है. क्या हमारी कुछ आदतें या यूं कहें कि कुछ बुरी आदतें ही इसके लिए जिम्मेदार तो नहीं है.

हार्ट अटैक के लगातार बढ़ते मामले, कम उम्र में हार्ट अटैक आने की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. न्यूज में या वायरल वीडियो में भी आपने अक्सर देखा होगा कि अच्छा भला शख्स बात करते-करते या कुछ काम करते करते गिरा और उसका निधन हो गया. ऐसी घटनाएं अब उम्र की भी मोहताज नहीं रहीं. किसी भी उम्र में, कुछ भी काम करने वाले लोगों को ये शिकायत हो सकती है. दिल की इन बीमारियों के लिए जिम्मेदार कौन है. क्या हमारी कुछ आदतें या यूं कहें कि कुछ बुरी आदतें ही इसके लिए जिम्मेदार तो नहीं है.

Capture

बदलते समय के साथ बदल रही लोगों की आदतें और लाइफस्टाइल इसके बीमारियों के लिए ज्यादा जिम्मेदार हैं. एनडीटीवी ने इस बारे में मैक्स, बीएलके दिल्ली में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विकास ठाकरान से चर्चा की. इस चर्चा में उन्होंने बताया कि किस तरह से कुछ आदतें हार्ट अटैक के लिए नुकसानदेह हो रही हैं और उससे बचने के लिए क्या किया जाना चाहिए.

idtv indradhanush heart attack

स्मोकिंग की आदत
डॉ. ठाकरान के मुताबिक स्मोकिंग की आदत सबसे ज्यादा हार्ट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन रही हैं. उन्होंने बताया कि 20 से 30 साल के युवक युवतियों उनके पास सबसे ज्यादा समस्याएं लेकर आ रहे हैं. जिसकी वजह स्मोकिंग है. डॉ. ठाकरान कहते हैं कि लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल यानी कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल हमारे बस में नहीं है लेकिन स्मोकिंग पर काबू रखना हमारे ही बस में है. स्मोकिंग से जितना ज्यादा दूर रहेंगे दिल की सेहत उतने ही बेहतर रहेगी.

big heartcare

नींद की कमी
दिल को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है. डॉ. ठाकरान के मुताबिक नाइट शिफ्ट करने वालों की नींद पूरी नहीं होती और उसी तरह सोशल मीडिया पर युवाओं को देर रात तक एक्टिव रहने की आदत पड़ गई है. कम सोना दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है. डॉ. ठाकरान का कहना है कि एक अच्छी नींद हार्ट अटैक और कैंसर दोनों से बचा सकती है.

07

एक्सरसाइज क्यों है जरूरी
डॉ. ठाकरान की सलाह है कि सभी लोगों को एक्सरसाइज की प्रोपर आदत बनानी चाहिए. जो लोग लंबी सिटिंग वाले जॉब में हैं खासतौर से उनके लिए. क्योंकि बहुत से लोग खान पान पर भी पूरा ध्यान नहीं रखते हैं. जिसकी वजह से बीपी और डायबिटीज के रोगी भी बढ़ रहे हैं. उनके मुताबिक नियमित एक्सरसाइज, कम नमक का खाना इस रोग से काफी हद तक बचा सकते है. साथ ही दवाओं को भी ज्यादा असरदार बना सकते हैं.

big yoga poses for heart health

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...