fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsमिशन 2024: रामविलास के 'चिराग' पासवान NDA में होंगे शामिल.

मिशन 2024: रामविलास के ‘चिराग’ पासवान NDA में होंगे शामिल.

भारतीय जनता पार्टी ने भी 18 जुलाई को शाम 4 बजे दिल्ली के अशोका होटल में NDA की बैठक बुलाई है. इस मीटिंग में भाजप सहित 38 दल शामिल होने संभावना हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले NDA में एक और दल शामिल हो गया है. रामविलास के बेटे चिराग पासवान ने NDA में शामिल होने का फैसला किया है. पार्टी में शामिल होने से पहले चिराग पासवान ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, “लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख गुट के नेता चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है. मैं एनडीए परिवार में उनका स्वागत करता हूं.” बीजेपी ने भी 18 जुलाई को शाम 4 बजे दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए की बैठक बुलाई है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि इस मीटिंग में 38 दल शामिल हो रहे हैं.


दरअसल चिराग पासवान 2024 के आम चुनावों के लिए बिहार में अपनी पार्टी की लोकसभा सीटों की हिस्सेदारी को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के साथ बातचीत कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने 18 जुलाई को बुलाई गई एनडीए की बैठक से पहले अमित शाह से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय इससे पहले दो बार पासवान से मिल चुके हैं.

Chirag Paswan returns to NDA after meeting Amit Shah and 1

बिहार के दिवंगत दलित नेता और चिराग के पिता राम विलास पासवान के नेतृत्व में एलजेपी ने 2019 में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत उन्हें एक राज्यसभा सीट भी मिली थी. चिराग पासवान चाहते हैं कि उनकी पार्टी में टूट के बावजूद बीजेपी उसी व्यवस्था पर कायम रहे.

2c6b64d4 d884 4ff1 93e0 c4da090c401b 1

बता दें कि राम विलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी टूट गई. एक धड़े पर चाचा पशुपति पारस ने कब्जा जमा लिया, जिसे नाम दिया राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी. पारस इस समय एनडीए का हिस्सा हैं और मंत्री भी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

मिडिल ईस्ट तनाव की मार: ₹10 तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; फल, सब्जियां और दूध भी होंगे महंगे

मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी का असर अब...

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...

RELATED NEWS

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

आरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने 92 रनों से जीतकर पक्का किया खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में इतिहास रच दिया। आरसीबी...

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर! गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद फैसला

कर्नाटक के सियासी गलियारों में लंबे समय से जारी उथल-पुथल अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचती नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से...