fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsमहाराष्ट्र में 'बदलापूर', अजित पवार को अपने खेमे में लाकर BJP ने...

महाराष्ट्र में ‘बदलापूर’, अजित पवार को अपने खेमे में लाकर BJP ने लिया 2019 का बदला?

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला था. बीजेपी को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें मिली थी.

महाराष्ट्र में अजित पवार अपने समर्थक विधायकों के साथ एनडीए सरकार में शामिल हो गए हैं. अजित पवार को अपने खेमे में लाकर बीजेपी ने 2019 का दूसरा बदला ले लिया है. बीजेपी ने पहला बदला शिवसेना को तोड़कर लिया था. अब दूसरा बदला बीजेपी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़ कर लिया है.

32

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला था. बीजेपी को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें मिली थी. लेकिन बाद में शिवसेना मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के लिए अड़ गई. सरकार नहीं बन सकी और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा. शरद पवार ने BJP को सत्ता का भूखा दिखाने की योजना बनाई थी. शरद पवार ने परदे के पीछे बीजेपी से बात की थी और राष्ट्रपति शासन हटाकर फडणवीस, अजित पवार का शपथग्रहण करवाया गया था. NCP के सारे विधायक लौट गए थे, कुछ घंटों में ही सरकार गिर गई थी. बाद में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाई थी. बाद में बीजेपी ने शिवसेना को तोड़कर इसका बदला लिया. एकनाथ शिंदे 40 विधायकों को लेकर अलग हुए. बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए शिंदे का मुख्यमंत्री बनाया. राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी ने शिवसेना के संजय पवार को हरा दिया था.इस हार से भी उद्धव ठाकरे की पोजिशन ख़राब हुई थी.

Devendra Fadnavis Ajit Pawar

हाल में शरद पवार ने खुलासा किया था कि 2019 में गुगली डाली थी. बीजेपी को सत्ता का भूखा दिखाने के लिए पवार की गुगली थी. इधर पवार 2024 के लिए विपक्ष को एक करने में बढ़-चढ़कर जुटे हैं. पवार को एहसास था कि अजित पवार छिटक सकते हैं. शरद पवार ने मई में इस्तीफ़े का दांव चला और वापस ले लिया.शरद पवार ने अजित पवार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बीजेपी 2019 का अपमान भूली नहीं थी. परदे के पीछे अजित पवार से लगातार बातचीत चलती रही थी. शरद पवार के करीबी प्रफुल्ल पटेल, भुजबल को भी इस बार बीजेपी ने तोड़ लिया. इसके साथ ही बीजेपी ने शरद पवार से भी अपने अपमान का बदला ले लिया.

unnamed file

क्या हासिल हुआ?
महाराष्ट्र की राजनीति में BJP ने पवार, उद्धव को उन्हीं के मैदान में शिकस्त दे दी है. शिवसेना, NCP को तोड़कर बीजेपी ने अपमान का बदला ले लिया है. BJP ने 2024 के लिए अपना गढ़ भी मजबूत किया. 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ी थी. 2019 में बीजेपी को 23 और शिवसेना को 18 सीटों पर जीत मिली थी. 2019 में एनसीपी को 4 सीटों पर जीत मिली थी.इस बार BJP शिंदे और अजित पवार से तालमेल करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...