fbpx
  Previous   Next
HomeSportsबॅालीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन अपने मस्कुलर...

बॅालीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन अपने मस्कुलर बॉडी के लिए हर महीने ट्रेनर को जो फीस के रूप में रकम देतें है जानकर लग सकता है झटका !

बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन माने जाने वाले ऋतिक रोशन काफी फिटनेस फ्रीक हैं. परफेक्ट बॉडी पाने के लिए एक्टर खूब पसीना बहाते हैं. जिसके लिए अपने ट्रेनर को हर महिने अच्छी खासी सैलरी भी देते है.

ऋतिक रोशन के फिट और हिट बॉडी पर लाखों हसीनाएं फिदा हैं जिसके लिए वो कड़ी मेहनत और पैसा खर्च करते हैं. अपनी शानदार फिटनेस का आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उनका एक सिक्स पैक एब्स वाला एक फोटो सामने आया. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मुझे फिनिश लाइन नहीं दिख रही है.’उनकी इस पोस्ट पर अनिल कपूर से लेकर प्रीति जिंटा और करण सिंह ग्रोवर तक कई सेलेब्स ने कमेंट किया है. उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और एक्स-वाइफ सुजैन खान का भी रिएक्शन आया है. ऋतिक की इस फोटो पर उनकी अगली फिल्म ‘फाइटर’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कमेंट किया- ‘फिनिश लाइन कल जब तुम सेट पर आओगे तब तुम्हें दिखाऊंगा.’

Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन हमेशा से ही इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन माने जा रहे हैं. उनके 73 साल के पिता राकेश रोशन और 68 साल की मां पिंकी रोशन भी काफी फिटनेस फ्रीक हैं. ऋतिक रोशन की इस पोस्ट के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वो अपने पर्सनल ट्रेनर क्रिस गेथिन को हर महीने 20 लाख रुपए की सैलरी देते हैं.

624e9da7429fa3e44774a9fe Hrithik Roshans Fitness Mantra by cult.fit

हाल ही में अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था, मेरा ट्रांसफॉर्मेशन किसी फिल्म के लिए नहीं है. मैं फनी लाइफस्टाइल में आदत डाल रहा हूं ताकि पूरा लाइफ उसे फॉलो कर सकूं. ‘जब मैं वॉर मूवी करने जा रहा था, तब लगा था कि मर जाऊंगा. उस फिल्म के लिए मैं फिजिकली फिट और तैयार नहीं था लेकिन अब मैं हमेशा परफेक्ट और फिट रहना चाहता हूं.’

hrithikroshan1678537163534

अगर ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उनकी अगली फिल्म ‘फाइटर’ है. इस फिल्म की शूटिंग भी चल रही है. फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण भी हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म मोस्ट अवेटेड है. इससे पहले सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक रोशन ‘बैंग-बैंग’ और ‘वॉर’ भी कर चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...