fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार में जातिगत गणना को पटना हाईकोर्ट ने दी हरी क्षंडी, HC...

बिहार में जातिगत गणना को पटना हाईकोर्ट ने दी हरी क्षंडी, HC ने चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं को किया खारिज .

बिहार सरकार के जातिगत सर्वे कराने के निर्णय पर अंतरिम रोक लगाने के बाद आखिरकार पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार को राहत प्रदान की है.

आरजेडी और जेडीयू की संयुक्त बिहार सरकार को पटना हाई कोर्ट से राहत मिली है. पटना हाई कोर्ट ने आज बिहार सरकार द्वारा कराये जा रहे जातिगत सर्वे और आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण पर लगायी रोक को हटा दिया है. इसके साथ ही इस संबंध में दायर सभी याचिका को निरस्त कर दिया है. ये फ़ैसला हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति पार्थसारथी को खंडपीठ ने दिया.

1600x960 1979795 caste census 1

पटना हाईकोर्ट ने सर्वे पर लगाई थी अंतरिम रोक
इससे पहले 7 जुलाई को याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फ़ैसला सुरक्षित रखा था. इससे पूर्व पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के सर्वे कराने के निर्णय पर अंतरिम रोक लगायी थी. पटना हाईकोर्ट ने जाति आधारित गणना को असंवैधानिक मानते हुए इस पर अंतरिम रोक लगाई थी.

05 06 2022 caste based census 22775290 2

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत
लोकसभा सांसद संजय जयसवाल ने जातीय गणना को लेकर पटना हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं.पहले दिन से बिहार भाजपा ने जातीय गणना का समर्थन किया है.उस वक्त के वित्त मंत्री रहे तारकिशोर प्रसा ने ही सबसे पहले जातीय गणना के लिए 500 करोड़ के आवंटन को मंजूरी दी थी.

Bihar Census 1

जातिगत गणना कराने के पक्ष में नीतीश सरकार
आपको बता दें कि नीतीश सरकार जातिगत गणना कराने के पक्ष में रही है. नीतीश सरकार ने 18 फरवरी 2019 और फिर 27 फरवरी 2020 को जातीय जनगणना का प्रस्ताव बिहार विधानसभा और विधान परिषद में पास करा चुकी है. इसके बाद बिहार में पहले चरण की जातिगत गणना 7 जनवरी से 21 जनवरी के बीच हुई. वहीं, दूसरे चरण की गणना 15 अप्रैल को शुरू हुई थी जिसे 15 मई तक संपन्न किया जाना था.

pti08122022000050a 1 1137465 1660903050 1216255 1683358984

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

डोनाल्ड ट्रंप की ‘टैरिफ चेतावनी’ के बीच पुतिन की दोटूक: ग्लोबल साउथ बना आर्थिक विकास का नया केंद्र, ब्रिक्स देशों का व्यापार $1 खरब...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम' (SPIEF) के मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति को...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 60 लाख पौधे, ई-व्हीकल्स और सोलर पावर के दम पर एकता नगर ने पेश किया ‘ग्रीन टूरिज्म’ का वैश्विक मॉडल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'हरित और सतत विकास' (Green & Sustainable Development) के सपने को साकार करते हुए गुजरात का...

RELATED NEWS

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

आरसीबी फाइनल में! पाटीदार के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटन्स, बेंगलुरु ने 92 रनों से जीतकर पक्का किया खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में इतिहास रच दिया। आरसीबी...

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर! गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, दिल्ली में हुई मैराथन बैठक के बाद फैसला

कर्नाटक के सियासी गलियारों में लंबे समय से जारी उथल-पुथल अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँचती नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से...