fbpx
  Previous   Next
HomeSportsपूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल का हैरतअंगेज दावा, सचिन तेंदुलकर को लेकर...

पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल का हैरतअंगेज दावा, सचिन तेंदुलकर को लेकर कहीं ये बड़ी बात

साल 2011 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में सचिन के खिलाफ अजमल की गेंद पर यह ऐसा फैसला था, जिसने मैच का परिणाम तय कर दिया.

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ चर्चा में रहे एक निर्णय के बारे में बड़ा खुलासा किया है. यह मैच मोहली में खेला गया था. और यह घटना तब घटी, जब सचिन तेंदुलकर 23 पर खेल रहे थे. इसी समय सईद की एक गेंद तब सचिन के पैड पर लगी, जब वह स्टंप्स के बिल्कुल सामने थे. जोरदार अपील हुई, तो अपायर इयान गोल्ड ने तुरंत ही उंगली उठा दी. तेंदुलकर ने रिव्यू लिया, तो गेंद लेग स्टंप मिस कर रही थी. और इस बात ने सचिन तेंदुलकर को आगे की पारी खेलने का मौका दिया. अब इस घटना के 12 साल बाद सईद अजमल ने यह आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है कि इस रिप्ले के आखिरी दो फ्रेम काट दिए गए, जिससे सचिन को बचाया जा सके.

Sachin Tendulkar Saeed Ajmal

अजमल ने पाकिस्तान में एक पोडकास्ट में बातचीत में कहा कि मैं भारत में हुए साल 2011 विश्व कप में खेला. उन्होंने कहा कि अगर आप उस विकेट को याद करते हैं, तो मैं कहूंगा कि अंपायर और मैं अभी भी यह कहते हैं कि सचिन आउट थे. “उन्होंने” वीडियो के आखिरी दो फ्रेम काट दिए गए, जिससे बॉल लेग स्टंप मिस कर सके. अगर ये दोनों फ्रेम दिखाए जाते, तो गेंद सीधा मिड्ल स्टंप से टकराती.

untitled design 25 1688294143 1

इस फैसले का असर यह हुआ
सचिन का रिव्यू से बचने का असर यह रहा कि सचिन तेंदुलकर ने 23 रन निजी योग पर बचने के बाद 115 गेंदों पर 85 रन बनाए. और उनकी पारी भारत की जीत में बहुत ही अहम रही. भारत ने अच्छा स्कोर खड़ा करते हुए पाकिस्तान को 29 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. भारत ने कोटे के 50 ओवरो में 9 विकेट पर 260 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 231 पर ऑलआउट हो गई. यह विश्व कप का 2011 का साल अजमल के करियर का सर्वश्रेष्ठ साल था. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. इस साल अजमल ने 8 मैचों में 50 विकेट चटकाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...