fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessक्रेडिट कार्ड वर्ल्ड में अब अदाणी ग्रुप का एन्ट्री , VISA के...

क्रेडिट कार्ड वर्ल्ड में अब अदाणी ग्रुप का एन्ट्री , VISA के साथ ADANI की हुई डील.

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक 'वीजा' कंपनी ने अदाणी ग्रुप के साथ को-ब्रैंड क्रेडिट कार्ड के लिए एग्रीमेंट्स किया है

देश में अब बहुत ही जल्द आप अदाणी ग्रुप के क्रेडिट कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे. जी हां दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कार्ड पेमेंट ऑर्गेनाइजेशन सैन फ्रांसिस्को की कंपनी वीजा यानि Visa ने नए को-ब्रैंड क्रेडिट कार्ड के लिए अदाणी ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है.

adanicredit 2023071056185

ADANI-VISAका होगा क्रेडिट कार्ड
ब्लूमबर्ग में छपी खबर के मुताबिक एनालिस्ट के साथ एक कॉल में वीजा के CEO रेयान मैकइनर्नी ने बताया कि कंपनी ने अदाणी ग्रुप के साथ को-ब्रैंड क्रेडिट कार्ड के लिए एग्रीमेंट्स किया है. रेयान ने बताया कि अदाणी ग्रुप के साथ पार्टनरशिप से वीजा को अदाणी ग्रुप के एयरपोर्ट्स और ऑनलाइन सर्विसेज से 40 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी. CEO रेयान ने बताया कि अदाणी के अलावा ब्रीज एविएशन ग्रुप और एलेजिएंट ट्रैवेल के साथ भी को-ब्रैंड क्रेडिट कार्ड के लिए करार किया गया है. पिछली तिमाही में ट्रैवल और रेस्टोरेंट में लौटी अच्छी मांग की वजह से वीजा ने बाजार की उम्मीदों से कहीं बेहतर कार्ड स्पेंडिंग के आंकड़े दिए हैं.

IRCTC Replies After Congress Said Adani Will Take Over IRCTC After The Trainman Deal

ट्रैवल बुकिंग पर अदाणी ग्रुप का फोकस बढ़ा
बीते कुछ समय से अदाणी ग्रुप का ट्रैवल बुकिंग सेक्टर में रूझान बढ़ा है. इसी साल अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की यूनिट, अदाणी डिजिटल लैब्स ने ट्रेनमैन को खरीदने के लिए उसकी मालिकाना कंपनी स्टार्क एंटरप्राइजेज के साथ शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत अदाणी डिजिटल ट्रेनमैन का 100% अधिग्रहण करेगी.ट्रेनमैन एक IRCTC से अधिकृत टिकट बुकिंग प्लैटफॉर्म है जिसे स्टार्क एंटरप्राइज ऑपरेट करता है. इस प्लेटफॉर्म से बुकिंग के अलावा PNR स्टेटस, कोच की पोजिशन, ट्रेन के चलने का लाइव स्टेटस और सीट की उपलब्धता जैसी जानकारी हासिल की जा सकती है.

1635576449 U8yORy adani cleartrip

Cleartrip के साथ भी डील
इसके पहले इसी साल जनवरी में अदाणी ग्रुप की अदाणी वन के साथ Cleartrip ने भी हाथ मिलाया था. इस डील का फायदा दोनों को ही होगा, क्लियरट्रिप को विस्तार करने का मौका मिलेगा, अदाणी वन से यूजर्स फ्लाइट बुक कर सकते हैं, साथ ही पार्किंग, रियल टाइम स्टेटस चेक, कैब जैसी सुविधाएं भी ले पाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत! विशेष परिस्थितियों में बिना वजह बताए निकाल सकेंगे 100% PF का पैसा, जानें शर्तें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात देते हुए भविष्य निधि (PF) की निकासी और क्लेम से जुड़े...

LPG Price Hike Alert: अभी और महंगा होगा रसोई गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार ने किया साफ

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष की सीधी मार अब भारत के आम नागरिकों की...

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! एक हफ्ते में ₹11,250 सस्ती हुई चांदी, सोना भी ₹2,106 लुढ़का

पिछले काफी समय से रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छू रहे सोने और चांदी के खरीदारों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। वैश्विक और...