fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentअंदर चल रही थी गदर फिल्म, थियेटर के बाहर क्यों फेंके गए...

अंदर चल रही थी गदर फिल्म, थियेटर के बाहर क्यों फेंके गए बम? किस बात पर शुरू हुआ था हंगामा ?

थियेटर में गदर-2 की स्क्रीनिंग चल रही थी. इस दौरान बाहर कुछ अपद्रवियों और थियेटर के कर्मचारियों के बीच झड़प हुई और फिर हुई बमबाजी.

सनी देओल और अमीषा पटेल की हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ धमाल मचा रखी है. वहीं इस फिल्म को लेकर तरह तरह कि धटनाएं भी सामने आ रही है. 2001 की सुपरहिट फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर-2 दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब तारीफें मिलीं. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है. फिल्म लवर्स इस एक्शन से भरपूर सीक्वल को देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर ऐसी लाइन लगाए बैठें हैं कि हर शो हाउसफुल जा रहा है. तारीफों और जनता की भीड़ की खबरों के बीच पटना से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है. खबर है कि पटना के एक थिएटर के बाहर ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान दो लो इंटेंसिटी वाले बम फेंके गए थे.

20230817143423 1692267075

पटना के एक थिएटर के बाहर विस्फोट
बिहार के पटना में एक सिंगल-स्क्रीन सिनेमा हॉल में 17 अगस्त को गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान विस्फोट हुआ. सिनेमा हॉल कंपाउंड में हंगामा हुआ जिसके बाद उपद्रवियों ने सिनेमा हॉल के बाहर दो लो इंटेंसिटी वाले बम फेंके इनमें से एक से विस्फोट हो गया. कथित तौर पर हंगामा करने और बम फेंकने वाले दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया और राहत की बात ये है कि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ.

768 512 14512061 859 14512061 1645265763586

दरअसल गदर 2 के टिकटों की कालाबाजारी के मामले को लेकर बमबाजी की घटना हुई. थियेटर के मालिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कालाबजारी को लेकर संदिग्ध सिनेमा हॉल के कर्मचारियों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे थे कि वे उन्हें कालाबाजारी करने दें. उन्होंने कहा, “हम कभी भी को मंजूरी नहीं देते हैं और हम कभी भी इसमें भागीदार नहीं हैं. जब पुलिस पहुंची तो वे भागे और भागने से पहले उन्होंने फेंके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...