fbpx
  Previous   Next
HomeNationकर्नाटक में 2 सप्ताह पहले बाप बना पुलिसकर्मी ने की पत्नी की...

कर्नाटक में 2 सप्ताह पहले बाप बना पुलिसकर्मी ने की पत्नी की हत्या से मचा हाहाकार, क्या थी वजह ?

कर्नाटक में 32 वर्षीय पुलिसकर्मी डी किशोर की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी, 23 वर्षीय पत्नी की बच्चे की जन्म के महज 2 सप्ताह बाद कर दी हत्या.

कर्नाटक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक पुलिसकर्मी ने अवैध संबंध के शक में अपने 23 वर्षीय पत्नी की बच्चे की जन्म के महज 2 सप्ताह बाद हत्या कर दी. महिला की मौत के मामले में तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी डी किशोर ने पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इसके बाद उसने अपनी पत्नी प्रतिभा एस का गला घोंट कर हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रतिभा होसकोटे तालुक में अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी. उसने 28 अक्टूबर को एक लड़के को जन्म दिया था. मृतक का पति किशोर चामराजनगर शहर में रह रहा था, जो लगभग 230 किमी दूर है.

images 1

घटना के बाद मृतक महिला के पिता ने अपने दामाद को मनोरोगी बताया है. उन्होंने कहा कि हमने उससे अपनी बेटी की शादी की… यह सोचकर कि वह एक अच्छा आदमी है, लेकिन वह अपराधी निकला. हम न्याय चाहते हैं. उसे सजा मिलनी चाहिए. मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी ने जो झेला वह किसी और लड़की को झेलना पड़े. प्रतिभा और कोलार जिले के वीरपुरा के रहने वाले 32 वर्षीय किशोर की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी. पुलिस के अनुसार, किशोर और प्रतिभा के बीच रविवार शाम को टेलीफोन पर तीखी नोकझोंक हुई. जिसके बाद प्रतिभा रोने लगी. उसकी मां ने उसे कॉल डिस्कनेक्ट करने के लिए कहा और सुझाव दिया कि वह नवजात बच्चे को परेशान करने के डर से कुछ समय के लिए किशोर से बात न करे.

736800 hgfdbd

सोमवार को जब प्रतिभा ने अपना फोन चेक किया तो उसे 150 मिस्ड कॉल मिलीं. बाद में किशोर कथित तौर पर अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी को एक बंद कमरे में बंद कर दिया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि प्रतिभा की मां उस वक्त छत पर थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार किशोर ने भागने से पहले अपनी सास के सामने कबूल किया कि उसने कोंडु बिट्टे अवलना, कोंडु बिटे यानि मैंने उसे मार डाला, मैंने उसे मार डाला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS