fbpx
  Previous   Next
HomeSportsएशिया कप में सुपर-4 के लिए भारत-पाकिस्तान मैच धुलने पर बना यह...

एशिया कप में सुपर-4 के लिए भारत-पाकिस्तान मैच धुलने पर बना यह “प्लान B”, आयोजकों ने दी फैंस महत्वपूर्ण सलाह

10 तारीख, रविवार को मैच रद्द होने की सूरत में अब आयोजकों ने प्लान "बी" तैयार कर लिया है, फैंस के लिए ये खबर बहुत ही महत्वपूर्ण है

Asia Cup 2023 में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर टूर्नामेंट के आयोजकों ने अब नया प्लान तैयार किया है. दरअसल इस दिन इस बड़े मैच को लेकर मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की भविष्वाणी की है. जहां रात में करीब 80 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया गया है, तो आंधी चलने को लेकर भी हालात कमोबेश ऐसे ही हैं. ऐसे में पिछले दो दिन से इस बड़े मैच को लेकर फैंस चिंतित थे कि क्या उन्हें एक और मैच से वंचित होना पड़ेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच भी शनिवार को बारिश के चलते धुल गया था. लेकिन अब फैंस के लिए राहत की खबर है. आयोजकों ने रविवार को खेले जाने वाले मैच के लिए रिजर्व-डे तय किया है. मतलब अगर बारिश के कारण यह मुकाबला धुल जाता है, तो अगले दिन यह मैच खेला जाएगा. पीसीबी के बयान के अनुसार, “कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए रिजर्व-डे को शामिल किया गया है.

11 2

PCB के बयान के अनुसार अगर खराब मौसम या बारिश के कारण रविवार को खेले जाने वाला मैच भारत-पाकिस्तान मुकाबला रद्द हो जाता है या बीच में ही रुक जाता है, तो यह मैच अगले दिन 11 सितंबर को जारी रहेगा. मैच उसी स्थिति से अगले दिन आगे बढ़ेगा, जहां पर बारिश के कारण इसे रोकना पड़ा था.

1

पाकिस्तान बोर्ड ने तमाम प्रशंकों को टिकट अपने पास बनाए रखने की सलाह दी है, जो स्टेडियम मैच देखने आने वाले हैं. रविवार को मुकाबला स्थगित या रद्द होने की दिशा में टिकट की वैधता रिजर्व-डे मतलब 11 सितंबर को बनी रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...