fbpx
  Previous   Next
HomeSportsएशिया कप के लिए चयनित भारतीय टीम पर पाकिस्तान पूर्व स्पिनर ने...

एशिया कप के लिए चयनित भारतीय टीम पर पाकिस्तान पूर्व स्पिनर ने क्यों उठाई उंगली?

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने एशिया कप में चयनित भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर उठाए सवाल, संजु सैमसन को लेकर कह दी बडी बात.

विश्व कप से पहले होने वाली मिनी वर्ल्ड कप मतलब एशिया कप 2023 का आगाज होने में बस चंद ही दिन बाकी बचे हैं. भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है, लेकिन टीम की समीक्षा का दौर खत्म नहीं हुआ है. इसमें पड़ोसी भी शामिल हैं. भारत ने संजू सैमसन के बतौर रिजर्व खिलाड़ी को मिलाकर कुल 18 खिलाड़ी टीम में चुने हैं. कुल मिलाकर बात यह है कि अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है, तो World Cup 2023 के 15 सदस्य भी इसी टीम से चुने जाएंगे. एशिया कप टीम का एक आकर्षण युवा तिलक वर्मा भी हैं, जिन्होंने चंद मैचों में ही अपना सूचकांक खासा ऊपर ले जाते हुए टीम में जगह बनाई. बहरहाल, पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को एक चयन पसंद नहीं आया है.

Danish kaneria

कनेरिया ने कहा कि संजू सैमसन को टीम का हिस्सा होना चाहिए था जबकि इन दिनों फिटनेस को लेकर असहज महसूस कर रहे केएल राहुल को रिजर्व खिलाड़ी होना चाहिए था. दानिश ने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि केएल ने टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और इस वजह से उन्होंने अपनी जगह गंवा दी. वह आईपीएल में भी बेहतर स्कोर करने में नाकाम रहे.
पूर्व लेग स्पिनर ने कहा कि केएल राहुल चोटिल हो गए. और जब वह चोट से उबरे, तो उन्हें टीम में जगह मिल गई. यह सही बात नहीं है. यह पूरी तरह अनफेयर है. अगर आपर ने केएल राहुल को मौका दिया है, तो संजू सैमसन को भी टीम में होना चाहिए था. संजू को आप बतौर रिजर्व खिलाड़ी रख सकते थे. हालांकि, हो सकता है कि वह इतना बड़ा नाम हो चुका हो कि आप उसे ड्रॉप नहीं कर सकते.

KLR

दानिश बोले कि संजू को केवल ड्रिंक सर्व करने के लिए चुना गया है. वहीं, बहुत से लोग कहेंगे कि उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ है, लेकिन मैं ऐसे लोगों से असहमत हूं. संजू को खासे मौके दिए गए, जिन्हें उन्हें दोनों हाथों से भुनाना चाहिए था.अगर आपको दोबारा से टीम में चुना गया है, तो फिर आपको परफॉर्म करना ही चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...