fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsअजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, चेतन शर्मा की लेंगे...

अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, चेतन शर्मा की लेंगे जगह.

भारतीय टीम के पूर्व स्टार गेंदबाज अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बन गए हैं. अजीत अगरकर का नाम इस इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से भारतीय टीम की चयन समिति में खाली एक स्थान के लिए आवेदन मांगे गए थे. इसको लेकर अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजीत अगरकर का नाम सबसे आगे चल रहा है. खबरों के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स से अपना नाता तोड़ने के बाद अगरकर ने इस पद के लिए आवेदन कर दिया है. वहीं उनका भारतीय टीम का अगला मुख्य चयनकर्ता भी बनना लगभग तय माना जा रहा था.

Untitled design 2023 06 29T153043.069


अजीत अगरकर ने इससे पहले साल 2021 में भी मुख्य चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया था, लेकिन मुंबई क्रिकेट संघ से अगरकर को समर्थन ना हासिल होने की वजह से उन्हें मुख्य चयनकर्ता के रूप में नहीं चुना गया. 45 साल के अगरकर ने भारतीय टीम के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 मैच खेले हैं.

Agarkar Joy04

मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का नाम शामिल होने से अब बीसीसीआई को भी चयन समिति के सालाना वेतन की भी समीक्षा करनी होगी. अभी मुख्य चयनकर्ता को 1 करोड़ रुपए सालाना जबकि चयन समिति के बाकी सदस्यों को 90 लाख रुपए वेतन के तौर पर बीसीसीआई की तरफ से मिलते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद का महा-धमाका: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में मारी एंट्री, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी कन्फर्म

आईपीएल 2026 के 63वें बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके ही घरेलू मैदान एमए चिदंबरम (चेपॉक)...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

आरसीबी की ऐतिहासिक छलांग: पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर...