fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsसीमा -सचिन को UP ATS ने फिल्मी स्टाइल में घर से उठाया,...

सीमा -सचिन को UP ATS ने फिल्मी स्टाइल में घर से उठाया, फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है.

ऑनलाइन प्यार के सबसे चर्चित चेहरे सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुश्किली में इजाफा होते दिखाई दे रहा है प्यार की खातिर पाकिस्तान से चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को एटीएस सोमवार को अपने साथ ले गई.

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में आने पर 50 दिन तक रहने संबंध में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने केंद्रीय व प्रदेश की कई एजेंसियों को पत्र लिखे थे। एटीएस शुरूआत से ही इस मामले पर नजर बनाए हुए थी। एटीएस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सीमा हैदर प्यार की आड़ में जासूसी या किसी गलत इरादे से तो भारत में नहीं आई है.

सीमा और सचिन को फिल्मी स्टाइल में घर से उठाया
एटीएस टीम सोमवार शाम रबूपुरा पहुंची और दरवाजा खुलवाने के बाद सचिन मीणा के घर में तीन-चार सदस्य प्रवेश कर गए। दो सदस्य गली की दोनों ओर गए। मगर गली में मौजूद लोगों व मीडियाकर्मियों को उन्होंने अपना परिचय देते हुए बाहर भेज दिया। इसके बाद सभी सदस्य सचिन मीणा के घर पर चले गए।
टीम पहले सीमा हैदर, सचिन और नेत्रपाल को घर की छत पर ले गई। यहां कुछ देर वार्तालाप के बाद एटीएस टीम छत से ही तीनों को दूसरे घर की छत पर पहुंची। इसके बाद दूसरे घर के जीने से उतरकर बराबर की पतली गली से निकलते हुए पीछे की ओर से तीनों को लेकर गाड़ी से रवाना हो गई। इसकी भनक काफी देर बाद लोगों व मीडियाकर्मियों को लगी। इसके बाद सचिन के घरवालों ने अपना दरवाजा नहीं खोला.

download 3


उन्होंने मीडियाकर्मियों व ग्रामीणों से दूरी बनाये रखी। हालांकि परिजन ने तीन दिन से सीमा हैदर से मुलाकात पर पाबंदी लगा रखी थी। तभी से ही सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी भी सचिन मीणा की गली में लगातार निगरानी कर रहे थे। कुछ लोग इसे बलोच डाकुओं की धमकी के बाद सीमा हैदर की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं.

If Seema Haider does not return to Pakistan be ready


सीमा से IB के इनपुट पर हो रही पूछताछ
सूत्रों की मानें तो सीमा हैदर मामले का खुलासा होने के बाद एटीएस के रडार पर है. उससे बरामद पहचान पत्र आदि हाई कमीशन को भेजे गए हैं. सीमा से पूछताछ के लिए एटीएस ने सवालों की सूची तैयार की है. सीमा कहीं जासूस तो नहीं, उसके संबंध ISI से तो नहीं या वह देश विरोधी गतिविधियों में तो लिप्त नहीं है। कुछ ऐसे सवाल के जवाब एटीएस हासिल करने का प्रयास कर रही है। हाल ही में दिल्ली से आईबी की टीम जिले में पहुंची थी और टीम ने सीमा हैदर के बारे में जांच पड़ताल की.

seema haider pakistan 1

ये भी जानकारी मिल रही है कि आईबी के इनपुट के बाद ही एटीएस ने सीमा हैदर से पूछताछ शुरू की है। सीमा एजेंसियों को न केवल सीमा हैदर के भाई के पाकिस्तान आर्मी में होने बल्कि उसके चाचा के भी आर्मी में सूबेदार होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा एक अधिकारी ने यह भी बताया कि एटीएस डिलिट किए गए चैट रिकवर करने पर संदिग्ध बातचीत, सेटेलाइट फोन इस्तेमाल की आशंका पर भी पूछताछ कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...