fbpx
  Previous   Next
HomeSportsविश्व कप में भारत को हराने के लिए आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर...

विश्व कप में भारत को हराने के लिए आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने बताई जीत का फॉर्मूला !

टीम इंडिया ने जारी विश्व कप में लगातार आठ मैच जीतकर सभी के दांत तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है, ''टीम इंडिया को दी जा सकती है पटखनी",

कंगारू पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि टीम इंडिया अभी तक जारी World Cup 2023 में अभी तक बहुत ही असाधारण रही है. और उसे किसी भी दूसरी टीम के लिए हराना बहुत ही मुश्किल होगा. इस सोच के बावजूद पूर्व महान स्टंपर का मानना है कि भारत को हराया जा सकता है. और इसके लिए उन्होंने अपनी टीम को सुझाव भी दिया है. अब यह तो आप जानते ही हैं कि टीम रोहित जारी World Cup 2023 में विजयी रथ पर सवार है. और उसने अभी तक लगातार आठ मैचों में जीत दर्ज करते हुए जोरदार डंका बजाया है.

1200 675 19626200 thumbnail 16x9 img

गिलक्रिस्ट ने कहा कि दूधिया रोशनी में भारतीय पेसर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह बहुत ही खतरनाक साबित हुए हैं. और इनकी काट का तरीका यह है कि भारत को पहले गेंदबाजी कराई जाए. उन्होंने कहा कि अगर नॉकआउट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतता है, तो उससे पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए.

29india stokes wkt

“भारतीय पेसरों को खेलना बहुत मुश्किल”
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि टॉस जीतो और पहले बल्लेबाजी करो. खासकर यह देखते हुए कि अभी तक भारत कैसे खेला है. मैं यह नहीं कह रहा कि उनके रनों का पीछा करने में कोई खामी है. विराट कोहली की उपस्थिति में इस टीम ने अभी तक सभी टीमों में सबसे अच्छे तरीके से रनों का पीछा किया है. लेकिन दूधिया रोशनी में भारतीय बॉलरों ने सबसे ज्यादा टीमों का नुकसान किया है. सिराज, शमी और बुमराह बहुत ही भारी साबित हुए हैं. दिन में उनके खिलाफ बैटिंग करना तुलनात्मक रूप से आसान हो सकता है.

1

गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारत ने समय रहते जान लिया कि उनका खासकर भारतीय हालात में स्पिन डिपार्टमेंट थोड़ा भारी है. और अगर विदेशी हालात में बेहतर करना चाहते हैं. और अगर उन्हें विदेशी हालात में बेहतर करना है, तो उन्हें अपना पेस डिपार्टमेंट विकसित करना जरूरी है. पहले डेनिस लिली के साथ एमआरएफ पेस अकदामी से उन्हें मदद मिली, तो अब ग्लेन मैक्ग्रा से उन्हें खासा फायदा हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

खामेनेई के बाद नए सर्वोच्च नेता की तलाश लगभग पूरी, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि देश के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद...

खामेनेई की मौत पर बढ़ा तनाव, ईरानी नेता की चेतावनी पर ट्रंप का तीखा जवाब

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी का दौर और तेज हो गया है। ईरान के वरिष्ठ नेता...

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

RELATED NEWS

अहमदाबाद के मैदान पर इतिहास रचने का सपना, सैंटनर बोले – जीत के लिए किसी का दिल टूटे तो भी मंजूर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। कीवी कप्तान Mitchell...

सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर रोमांचक जीत के साथ भारत फाइनल में, 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 7 रन से मात देकर...

रोमांचक जीत के बाद भी विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, श्रीलंका पर 5 रन की जीत बेकार

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का सफर सुपर-8 चरण में ही समाप्त हो गया। श्रीलंका के खिलाफ हाईस्कोरिंग मुकाबले में 5 रन की...