fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessट्रंप के दावे और टाइमिंग पर सवाल? ट्रंप ने कहा है कि...

ट्रंप के दावे और टाइमिंग पर सवाल? ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अब टैरिफ में पूरी कटौती करने की पेशकश की है.

ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ 'जीरो' करने की पेशकश की है. ट्रंप की मानें तो अब इसके लिए 'देर हो रही है'

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बयान दिया है. ट्रंप ने इस बार कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्‍ते एक तरफा ही रहे हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने यह दावा भी किया है भारत ने टैरिफ में कटौती की पेशकश की थी लेकिन अब इसमें देर हो रही है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक ही दिन पहले यानी रविवार को चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन यानि एससीओ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के व्‍लादिमीर पुतिन के साथ एक खास मुलाकात की है. ट्रंप की मानें तो अमेरिका तो भारत के साथ बहुत कम बिजनेस करता है लेकिन भारत का ट्रेड अमेरिका के साथ बहुत ज्‍यादा है.

image

‘हमसे वसूले इतने ज्‍यादा टैरिफ’
ट्रंप ने सोमवार को भारत-अमेरिका व्यापार को ‘विनाशकारी’ और एकतरफा बताया. उन्‍होंने दावा किया कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ जीरो करने की पेशकश की है. ट्रंप की मानें तो अब इसके लिए ‘देर हो रही है’. ट्रंप का टैरिफ वाला यह दावा कितना सच है इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहना नामुमकिन है क्‍योंकि भारत सरकार की तरफ इस तरह की कोई भी सूचना नहीं दी गई है. भारत की तरफ से अभी तक इस नए बयान पर कोई टिप्‍पणी भी नहीं की गई है.

image 2

भारत ने वसूले ऊंचे टैरिफ
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर एक लंबी-चौड़ी पोस्‍ट में लिखा, ‘बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत ज्‍यादा व्यापार करते हैं. इसका कारण यह है कि भारत ने अब तक हमसे इतने ऊंचे टैरिफ वसूले हैं कि हमारे व्यवसाय भारत में सामान नहीं बेच पा रहे हैं. यह पूरी तरह से एकतरफा आपदा रही है!’

image 1

रूस से तेल खरीदता है भारत
ट्रंप ने कहा कि भारत अपना ज्‍यादातर तेल और मिलिट्री उपकरण रूस से खरीदता है, अमेरिका से बहुत कम खरीदता है. उन्होंने फिर से कच्चे तेल का जिक्र किया है. रूस से कच्‍चे तेल आयात की वजह से ही ट्रंप ने ज्‍यादातर भारतीय उत्पादों पर लगाए गए कुल 50 फीसदी टैरिफ में से 25 फीसदी टैरिफ जुर्माने के तौर पर तय किया है. उन्होंने कहा कि वह ‘लोगों को सोचने के लिए कुछ आसान तथ्य पेश कर रहे हैं. ट्रंप के इंपोर्ट ड्यूटी वाले दावे पर भारत की तरफ से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

image 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

खामेनेई के बाद नए सर्वोच्च नेता की तलाश लगभग पूरी, जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि देश के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद...

खामेनेई की मौत पर बढ़ा तनाव, ईरानी नेता की चेतावनी पर ट्रंप का तीखा जवाब

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी का दौर और तेज हो गया है। ईरान के वरिष्ठ नेता...

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

RELATED NEWS

खाड़ी संकट के बीच भारत को तेल सप्लाई के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में बने अस्थिर हालातों के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव साफ नजर आ रहा है।...

अमेरिका का 125.87% शुल्क वार, भारतीय सोलर निर्यात पर बढ़ा दबाव

अमेरिका ने भारतीय सौर उत्पादों पर बड़ा व्यापारिक कदम उठाते हुए 125.87 प्रतिशत तक का प्रतिपूरक शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह कार्रवाई...

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले सोना-चांदी, बाजार में फिर दिखी हलचल

नए साल की शुरुआत में जब सोना और चांदी ने ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छुआ था, तब निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला...