fbpx
  Previous   Next
HomeNationपंजाब की बाढ़ में से बेघर 200 परिवारों को इस एक्टर ने...

पंजाब की बाढ़ में से बेघर 200 परिवारों को इस एक्टर ने लिया गोद, ना ये सोनू सूद और ना ही अक्षय कुमार

राज्य के अंदर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अब तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक कम से कम 29 लोगों की जान गई है और 15,600 से ज्यादा लोगों को डूबे हुए गांवों से निकाला गया है.

पंजाब राज्य के अंदर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. . खासकर गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का और पठानकोट में. बाढ़ ने घर, फसलें और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है, जिससे स्वच्छ पानी, भोजन और चिकित्सा सहायता की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. अब तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक कम से कम 29 लोगों की जान गई है और 15,600 से ज्यादा लोगों को डूबे हुए गांवों से निकाला गया है. इस आपदा ने 1,044 गांवों में 2.56 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है.

image 4

वहीं बाढ़ के प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए फिल्मी सितारे आगे आ रहे हैं. कई कलाकारों ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद करने का ऐलान किया है. पंजाबी एक्टर और सिंगर अम्मी विर्क ने हाल ही में पंजाब में आई भयानक बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने और उनकी टीम ने 200 परिवारों को गोद लेने की घोषणा की है, ताकि बाढ़ में सब कुछ खो चुके लोगों को नया आशियाना और लंबे समय तक सहारा मिल सके.

image 5


अम्मी ने इंस्टाग्राम पर इस पहल को शेयर करते हुए पंजाब में बाढ़ की तबाही पर गहरा दुख जताया. उन्होंने लिखा, “हमारा दिल उस तबाही को देखकर दुखी है, जो बाढ़ ने पंजाब में मचाई है. अपने लोगों को बिना छत के देखना बहुत तकलीफदेह है. हमारी छोटी सी कोशिश है कि हम 200 घरों को गोद लेकर उन लोगों को सहारा दें, जिन्होंने सब कुछ खो दिया. यह सिर्फ आश्रय देने की बात नहीं, बल्कि उन्हें उम्मीद, सम्मान और नई शुरुआत की ताकत देना है.”

यह पहल तत्काल राहत से आगे बढ़कर पीड़ितों को सुरक्षा और सम्मान की भावना देगी, ताकि वे अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर सकें. इसके अलावा, अम्मी की आने वाली फिल्म ‘निक्का जैलदार 4′ की रिलीज को 2 अक्टूबर तक टाल दिया गया है, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित रहे. अम्मी ने सभी से इस संकट में एकजुट होने की अपील की और कहा, “हम सभी को किसी भी तरह से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए.”

image 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

RELATED NEWS

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

होर्मुज का चक्रव्यूह भेदकर गुजरात पहुँचा ‘सिमी’ जहाज: 20 हजार टन एलपीजी के साथ भारत की बड़ी रणनीतिक जीत

पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और वैश्विक ईंधन संकट के बीच भारत के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई...

स्वीडन में पीएम मोदी का शाही स्वागत: आसमान में ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने दिया एस्कॉर्ट, एयरपोर्ट पर खुद अगवानी करने पहुंचे पीएम क्रिस्टर्सन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के यूरोप दौरे के दूसरे पड़ाव पर रविवार को स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंच गए हैं। स्वीडन की धरती...