fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsयूपी उपचुनाव में भी NDA ने बाजी मार! हार के बाद अखिलेश...

यूपी उपचुनाव में भी NDA ने बाजी मार! हार के बाद अखिलेश यादव ने क्यों कहा यूपी में हुआ ‘खेला’?

UP की 9 सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी साफ हो चुके हैं. 9 में से 6 सीटों पर BJP ने बाजी मारी है, जबकि एक सीट BJP की सहयोगी RLD ने जीती है.

शनिवार को 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आए. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी ने CPI के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया. वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रवीन्द्र वसंत राव चव्हाण ने BJP के संतुक हंबार्डे को 1457 वोट से हराया.

Screenshot 2024 11 24 002027


UP की 9 सीटों में से 7 BJP के खाते में गई
UP की 9 सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी साफ हो चुके हैं. 9 में से 6 सीटों पर BJP ने बाजी मारी है, जबकि एक सीट BJP की सहयोगी RLD ने जीती है. वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) भी अपनी 2 सीट बचाने में कामयाब हो गई है. उसे करहल और सीसामऊ सीट पर जीत मिली है. इस उपचुनाव ने मुस्लिम बहुल सीट कुंदरकी पर BJP ने 31 साल बाद कमल खिलाया है. वहीं, कटेहरी में 33 साल बाद चुनावी जीत का कमल खिल गया है.

Screenshot 2024 11 24 001726

अखिलेश यादव ने क्यों कहा यूपी में हुआ ‘खेला’
UP की 9 सीटों में से 7 BJP के खाते में जाने के बाद अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को बधाई देते हुए बीजेपी पर भी साधा निशान और कहा कि प. बंगाल के विधानसभा उपचुनावों में सभी सीटों पर टीएमसी की अभूतपूर्व जीत ने साबित कर दिया है कि सुश्री ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा कोई भी ‘खेला’ नहीं कर पाई और अपना खाता भी नहीं खोल पाई.
उन सभी प्रदेशों के चुनाव व उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के दलों की ही जीत हुई है जहाँ भाजपा की सरकार नहीं थी और भाजपाई ‘घपला राजनीति’ के लिए कोई गुंजाइश नहीं थी. इसके अतिरिक्त जहाँ भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूरी तरह मुस्तैद रहे वहाँ भी भाजपाइयों की चाल बुरी तरह हारी है. धांधली से चुनाव जीतनेवाले भाजपाई आज आँख मिलाकर नहीं देख पा रहे हैं, यही इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी जीत है.

Screenshot 2024 11 24 001632 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़...

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

ममता सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा से बढकर है मुस्लिम वोट बैंक? अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दूसरे रनवे के निर्माण में मामला तो...

देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपने दूसरे रनवे के निर्माण को लेकर...

RELATED NEWS

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी थी ब्लास्ट वाली कार

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती I-20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. 24...