fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsCM एकनाथ शिंदे के बेटे के चलते उज्जैन में क्यों मचा बवाल...

CM एकनाथ शिंदे के बेटे के चलते उज्जैन में क्यों मचा बवाल ! विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह से जुडा है मामला.

श्रीकांत शिंदे के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पत्नी और अन्य दो लोगों को ले जाने पर अब बवाल मचा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पत्नी और अन्य दो लोगों को ले जाने पर अब बवाल मच गया है, क्योंकि महाकालेश्वर मंदिर में पिछले एक साल से गर्भगृह में सभी के प्रवेश पर रोक लगी हुई है. आम श्रद्धालु रेलिंग से बाबा महाकाल के दर्शन कर जल्द से जल्द गर्भगृह में सभी का प्रवेश दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी बातों को न मानकर कर वीआईपी श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिए जाने से श्रद्धालु नाराज हैं. वैसे इस मामले में कलेक्टर और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कार्रवाई करने की बात कही है.

WhatsApp Image 2024 10 18 at 6.14.45 PM 1

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि गुरुवार शाम को श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे अपनी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे. श्रीकांत शिंदे ने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उसके बाद बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी दिखाई दिए.

श्रीकांत शिंदे पहुंचे बाबा महाकाल मंदिर
सांसद श्रीकांत शिंदे ने परिवार सहित गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. वहीं अब उनके दर्शन करने के फोटो वायरल हो रहे हैं. मामले पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि सांसद श्रीकांत शिंदे और उनके परिवार को गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं दी गई. यह लोग गर्भगृह में कैसे पहुंचे, इस पर जांच की जाएगी.

WhatsApp Image 2024 10 18 at 6.14.45 PM

50 फीट दूर से बाबा महाकाल के दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था भेदभावपूर्ण है. यहां आम श्रद्धालुओं को 50 फीट दूर से बाबा महाकाल के दर्शन करवाए जाते हैं, जबकि वीआईपी श्रद्धालुओं को गर्भगृह से दर्शन करवा दिया जाता है. शुरुआत से ही ऐसी दर्शन व्यवस्था का विरोध हो रहा है. आखिर सांसद श्रीकांत शिंदे श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में कैसे पहुंचे?

28 08 2023 mahakal news 1 23514786 8359201

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भय बनाम भरोसा: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका ‘परिवर्तन’ का बिगुल, बोले- संदेशखाली का दर्द अब और नहीं!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कूचबिहार की धरती से ममता सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध...

पुडुचेरी में मोदी मैजिक: विदेशी सैलानियों ने भी खिंचाई फोटो, रोड शो में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा!

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

1000 करोड़ का दांव और ‘अखंड भारत’ का सपना: आदित्य धर के नए साम्राज्य में सम्राट बनेंगे रणवीर सिंह!

भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज है— आदित्य धर। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) जैसी...