fbpx
  Previous   Next
HomeNationदिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मिली बड़ी राहत, जानिए कोर्ट...

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मिली बड़ी राहत, जानिए कोर्ट ने जैन को ज़मानत देते हुए क्या कहा?

मनी लांड्रिंग के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने दी ज़मानत

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लांड्रिंग के मामले में उनकी जमानत की मांग की यह दूसरी याचिका थी, जिस पर उन्हें जमानत मिली. इससे पहले कोर्ट ने उनको जमानत की मांग को खारिज कर दिया था. सत्येंद्र जैन को ज़मानत का आदेश सुनने के बाद कोर्ट मे मौजूद उनकी पत्नी कोर्ट में रो पडी.


दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने ज़मानत देते हुए कहा अभी मामले मे ट्रायल खत्म होने आसार नजर नहीं आ रहे है. कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को जमानत देते हुए कहा वह लंबे समय से लंबे समय से जेल मे है. वही मुकदमा जल्द शुरू होने की संभावना नहीं है और पूरा होना तो दूर की बात है। इसलिए वह जमानत का हकदार है. कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को मामले में गवाहों से संपर्क करने,मुकदमे को प्रभावित करने और भारत से बाहर यात्रा नहीं करने की शर्तों के सात जमानत दी.

Screenshot 2024 10 18 215952


दरअसल जैन को कथित तौर पर चार कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग केआरोप में ED ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। मामला 2017 मे CBI द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जैन के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से सामने आया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में थे. ED ने जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि यदि जैन को रिहा किया गया तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं.कोर्ट ने पांच अक्तूबर को जैन की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

Screenshot 2024 10 18 215928


इस मामले में जैन पर आरोप है कि उन्होंने 2009-10 और 2010-11 में फर्जी कंपनियां बनाई।ED ने सत्येंद्र जैन के अलावा उनकी पत्नी पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, वैभव जैन, अंकुश जैन और चार कंपनियों मेसर्स अकिंचन डेवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड, मेसर्स प्रयास इंफो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और जेजे आइडियल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया है.

Screenshot 2024 10 18 215937

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...