fbpx
  Previous   Next
HomeSportsइस खिलाड़ी की कप्तानी में टी20 विश्व कप खेलेगा भारत, BCCI अध्यक्ष...

इस खिलाड़ी की कप्तानी में टी20 विश्व कप खेलेगा भारत, BCCI अध्यक्ष जय शाह ने किया ऐलान

भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में कैरेबियन और यूएसए में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में खेलेगा और कप्तान भी होंगे

BCCI सचिव जय शाह ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में कैरेबियन और यूएसए में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में खेलेगा. और आगे जो कहा वो रोहित शर्मा के फैन्स में खुशी का लहर दौर गई. उन्होंने कहा कि “अहमदाबाद में 2023 में, भले ही हम लगातार 10 जीत के बाद विश्व कप नहीं जीत पाए, लेकिन हमने दिल जीत लिया. मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि टी20 विश्व कप में बारबाडोस में, रोहित की कप्तानी में हम भारत का झंडा गाड़ेंगे,”

4bf3895c 256e 4875 b0a0 d2c76414539c 1

टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून को टेक्सास में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी. वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 25 और 27 जून को खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा.

121 3

इंग्लैंड मौजूदा चैम्पियन है जिसने नवंबर 2022 में मेलबर्न में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. ग्रुप चरण के मैच एक से 18 जून तक जबकि सुपर 8 मैच 19 से 24 जून तक खेले जायेंगे. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सुपर 8 में जगह बनायेंगी. फिर इन टीम को चार चार के दो ग्रुप में बांटा जायेगा. सुपर 8 के प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. वेस्टइंडीज में छह और अमेरिका में तीन स्टेडियम में कुल 55 खेले जायेंगे.

12121 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...