fbpx
  Previous   Next
HomeNationNASA समेत दूसरी स्पेस एजेंसियों ने Chandrayaan-3 की सफलता पर क्या कहा?

NASA समेत दूसरी स्पेस एजेंसियों ने Chandrayaan-3 की सफलता पर क्या कहा?

इसरो के चंद्रयान-3 की एतिहासिक लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. इस शानदार उपलब्धि पर दुनिया की स्पेस एजेंसियां भारत और इसरो को बधाई दे रही हैं.

भारत के चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. वहीं, चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग से भारत स्पेस पावर के रूप में उभरा है. इसके साथ ही ISRO का दुनिया की अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के मुकाबले कद कहीं ऊंचा हो गया है. देशवासी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं. दुनिया की स्पेस एजेंसियों ने भी भारत और इसरो को बधाई दी है

1 8

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो का ट्वीट. इसरो ने ट्विटर पर लिखा, “चंद्रयान-3 मिशन
अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर हमने सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. बधाई…”

2 1

अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने चंद्रयान की सफलता पर इसरो को बधाई दी. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा – ”इसरो आपकी चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर बधाई! और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!”

3

यूके स्पेस एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने भी इसरो को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, “अविश्वसनीय, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई.”

4

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने ISRO को बधाई दी है. यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने इसरो के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कहा, “इसरो टीम को बधाई.”

chandrayaan 3 lander seperation 2 0 1


भारत से पहले रूस चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लूना-25 यान उतारने वाला था. 21 अगस्त को यह लैंडिंग होनी थी, लेकिन आखिरी ऑर्बिट बदलते समय रास्ते से भटक गया और चांद की सतह पर क्रैश हो गया. ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- “अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है. प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा. हमारे कई मिशन कतार में हैं. जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है. सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लगा है. देशभर में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके इस गौरव के क्षण का जश्न मनाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बादाम और अखरोट एक दिन में कितने खाने चाहिए ? नुकसान से बचने के लिए जानिए सही मात्रा !

ऐसा कहा गया है कि "अति सर्वत्र वर्जयेत्" यानि किसी भी चीज़ की अधिकता हर जगह बुरी होती है. ये बात हर एक वस्तु...

एग्जिट पोल में बिहार में किस पार्टी को कितना समर्थन, जानिए किसके पक्ष में सवर्ण, ओबीसी, एससी और मुसलमान?

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने अपना फैसला EVM में बंद कर दिया है. इस बार के चुनाव में बंपर वोटिंग हुई है. आजादी...

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी थी ब्लास्ट वाली कार

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती I-20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. 24...

RELATED NEWS

गाजीपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली एक और जान !

गाजीपुर की मिट्टी में फिर एक निर्दोष जान दफन हो गई — वजह वही पुरानी, “झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही।” दांत के दर्द से परेशान...

भांजों की शादी में 2 करोड़ का मायरा, मामा ने दिए 1.11 करोड़ कैश, 31 तोला सोना और सवा किलो चांदी

बीकानेर के नोखा में दो मामा ने मिलकर भांजों की शादी में करीब 2 करोड़ रुपए का मायरा भरा. 1 नवंबर की शाम को...

उज्जैन में पारिवारिक विवाद में फर्नीचर बनाने वाले ने लगाई आग; इलाज के दौरान मौत

उज्जैन में फर्नीचर निर्माता के आत्मदाह करने का खबर सामने आया है. करीब 80% झुलसने के चलते उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।मामला...