fbpx
  Previous   Next
HomeNationनाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर चल रहे धुर्त संत...

नाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर चल रहे धुर्त संत आशाराम की मुश्किल फिर से बढ सकती है! जमानत को लेकर रेप पीड़िता पहुंची सुप्रीम कोर्ट

आसाराम के जमानत के खिलाफ नाबालिग रेप पीड़िता अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. उन्होंने कहा है कि वह ऐसी परिस्थितियों में भी ऋषिकेश से लेकर महाराष्ट्र तक घूम रहे हैं, उन्हें कोई तकलीफ नहीं है.

रेपिस्ट संत 12 साल जेल में रहने के बाद स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते फिलहाल जमानत पर चल रहे है. लेकिन लगता है एकबार फिर आपको धुर्त संत अपने काबिल जगह पर दिखेंगे यानि जेल में, जी हां राजस्थान हाईकोर्ट से इलाज के लिए 6 महीने की जमानत देने के फैसले को चुनौती दी गई है और आसाराम की जमानत रद्द करने की मांग की गई है. राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को 6 महीने की जमानत दी थी. इसके आधार पर गुजरात हाईकोर्ट ने भी जमानत दे दी थी. बता दें कि 6 नवंबर को आसाराम को गुजरात हाई कोर्ट से भी 6 महीने की अंतरिम जमानत मिल गई थी. गुजरात हाईकोर्ट में आसाराम की ओर से जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान दलील दी गई कि जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को 6 महीने के लिए जमानत दी है. वे हृदय से संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं.

image

पीड़िता की ओर से वकील एल्जो जोसफ ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि अगस्त में हाईकोर्ट ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया था और इस बोर्ड के डॉक्टरों ने रिपोर्ट दी थी कि आसाराम स्टेबल हैं और उनको अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है. इस रिपोर्ट से साफ है कि आसाराम गंभीर रूप से बीमार नहीं हैं और ऐसे में उनकी जमानत रद्द की जानी चाहिए.

image 1

गुजरात हाईकोर्ट का रुख जोधपुर हाईकोर्ट से तय होगा
आसाराम की उम्र 86 वर्ष है और उन्हें इलाज कराने का अधिकार है. गुजरात हाई कोर्ट ने आसाराम को अंतरिम जमानत देते हुए कहा था कि आसाराम की चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए जोधपुर हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी, इसलिए गुजरात हाई कोर्ट अलग रुख नहीं अपना सकता. यदि राजस्थान सरकार इस जमानत को चुनौती देती है तो गुजरात सरकार भी ऐसा कर सकेगी.

image 2

घूम रहे हैं आसाराम- वकील
पीड़िता के वकील पक्ष ने कहा था कि ऐसी परिस्थितियों में भी आसाराम अहमदाबाद, जोधपुर, इंदौर आदि स्थानों पर घूमते रहे हैं. उन्होंने कभी किसी अस्पताल में लंबी अवधि का इलाज नहीं लिया. वे ऋषिकेश से महाराष्ट्र तक घूमे हैं.जोधपुर में आयुर्वेदिक उपचार जारी है और उन्हें कोई तकलीफ नहीं है.

image 3

12 साल जेल में पहली बार मिली जमानत
दरअसल, आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. करीब 12 साल जेल में रहने के बाद उसे पहली बार सात जनवरी 2025 को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी, जिसे फिर जुलाई और अगस्त में बढ़ाया गया था. दरअसल पीठ ने 27 अगस्त को अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की उसकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने 30 अगस्त को आत्मसमर्पण कर दिया था.

image 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS