fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsकांग्रेस की मीटिंग से दूर क्यों थरूर? दो हफ्तों में दो बड़ी...

कांग्रेस की मीटिंग से दूर क्यों थरूर? दो हफ्तों में दो बड़ी बैठकों से रहे गायब

तीन बार के लोकसभा सांसद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य थरूर के मन में अगर किसी “सियासी दांव” का प्लान है तो वो विधानसभा चुनाव खत्म होने का इंतजार नहीं करेंगे.

क्या शशि थरूर कांग्रेस आलाकमान से दूरी बना रहे हैं? सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि दो हफ्तों में कांग्रेस की दो अहम बैठकों से थरूर गैरहाज़िर चल रहे हैं. सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति बनाने को लेकर रविवार शाम कांग्रेस संसदीय दल की स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक सोनिया गांधी के आवास पर हुई, जिसमें अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत कई अन्य नेता शामिल हुए, लेकिन थरूर नहीं पहुंचे.

image 157

शशि थरूर कहां हैं?
बहरहाल केरल में स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार भी चल रहा है. इस व्यस्तता के कारण कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी स्ट्रेटजी ग्रुप की बैठक में शामिल नहीं हो पाए. हालांकि केरल से एक अन्य वरिष्ठ सांसद के सुरेश बैठक में मौजूद थे. रोचक बात यह थी बीती शाम थरूर एक अख़बार के कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसे पीएम मोदी ने संबोधित किया. थरूर ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के भाषण की तारीफ़ भी की थी, जबकि पीएम ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा था.

image 158


अब नज़रें संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान थरूर के बयानों पर रहेंगी. अगले साल की शुरुआत में केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं. तीन बार के लोकसभा सांसद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य थरूर के मन में अगर किसी “सियासी दांव” का प्लान है तो वो विधानसभा चुनाव खत्म होने का इंतजार नहीं करेंगे.

image 159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...