fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsजानिए: दिल्ली पुलिस 1984 के सिख विरोधी दंगे में किस के लिए...

जानिए: दिल्ली पुलिस 1984 के सिख विरोधी दंगे में किस के लिए और क्यों की फांसी की मांग !

दलीलों को सुनने के बाद मामला सुरक्षित रख लिया गया था, 21 फरवरी को होगी सजा पर बहस

1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े सरस्वती विहार में दो सिखों की हत्या के मामले में दोषी सज्जन कुमार की सजा पर मंगलवार,18 फरवरी को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष और दिल्ली पुलिस की ओर से सज्जन कुमार के खिलाफ फांसी की मांग की गई है. पीड़ित पक्ष के वकील ने कोर्ट से सज्जन कुमार की सजा पर बहस की तारीख में बदलाव की मांग की. कोर्ट ने पीड़ित पक्ष के वकील की मांग मानते हुए सजा पर बहस की तारीख 21 फरवरी कर दी है.

Screenshot 2025 02 18 215951

पुलिस ने कोर्ट में दाखिल लिखित दलीलों में क्या कहा?
ये मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर की कैटेगरी में आता है।सज्जन कुमार फांसी की सज़ा का हकदार है. यह मामला निर्भया केस भी कहीं ज़्यादा संगीन है। निर्भया केस में एक महिला को टारगेट किया गया। यहाँ पर एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट किया गया. 1984 में सिखों का कत्लेआम मानवता के खिलाफ अपराध है। एक समुदाय विशेष को इसमे टारगेट किया गया। इस दंगों ने समाज की चेतना को झकझोर कर रख दिया।अकेले दिल्ली में तीन हज़ार से ज़्यादा सिखों का क़त्ल हुआ, गुरुद्वारों में आग लगा दी गई। घरों में लूटपाट हुई और घरों को नष्ट कर दिया गया.

Screenshot 2025 02 18 220003

क्या था मामला?
मामला 1984 के सिख दंगों से संबंधित है. उस दौरान दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी. कोर्ट की तरफ से 1 नवंबर 1984 को जसवंत सिंह और उसके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या के मामले में तमाम दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था. शुरुआती दौर में इसको लेकर दिल्ली के पंजाबी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन मामले को विशेष जांच दल ने संभाल लिया था, जिसके बाद 16 दिसंबर, 2021 को कोर्ट ने सज्जन कुमार के खिलाफ आरोप तय किया और उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला सही पाया.

Screenshot 2025 02 18 215940

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद के हाथों में सत्ता की कमान

लगभग एक वर्ष तक केंद्र के प्रत्यक्ष शासन में रहने के बाद मणिपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रपति...