fbpx
  Previous   Next
HomeNationमहाकुंभ के बीच आई UPPCB की चौंकाने वाली रिपोर्ट, गंगा-यमुना का पानी...

महाकुंभ के बीच आई UPPCB की चौंकाने वाली रिपोर्ट, गंगा-यमुना का पानी नहाने लायक नहीं !

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानि CPCB ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानि NGT को सूचित किया कि नदियों के पानी में फीकल कोलीफॉर्म का स्तर इतनी अधिक है कि यह स्नान के लिए सुरक्षित नहीं है.

एकतरफ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ महा उत्सव चल रहा है दुसरी तरफ CPCB यानि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक रिपोर्ट सब को चौंका दिया है. मेले के दौरान गंगा और यमुना नदियों के पानी में गंभीर प्रदूषण की समस्या सामने आई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) को सूचित किया कि नदियों के पानी में फीकल कोलीफॉर्म का स्तर इतनी अधिक है कि यह स्नान के लिए सुरक्षित नहीं है. महाकुंभ मेला में लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं, लेकिन यह रिपोर्ट उनके लिए एक चेतावनी बनकर आई है.

WhatsApp Image 2025 01 26 at 9.08.46 PM 1

सीवेज प्रदूषण का बढ़ता प्रभाव
फीकल कोलीफॉर्म, जो कि जल में सीवेज प्रदूषण का संकेतक है, का उच्च स्तर पाया गया है। CPCB के मानकों के अनुसार, 100 मिलीलीटर पानी में 2,500 इकाई फीकल कोलीफॉर्म से अधिक की अनुमति नहीं है, लेकिन प्रयागराज में कई स्थानों पर यह सीमा उल्लंघन हो रही है. इससे जल गुणवत्ता बेहद खराब हो रही है, और यह उन श्रद्धालुओं के लिए खतरनाक हो सकता है जो बिना किसी जानकारी के गंगा-यमुना में स्नान कर रहे हैं.

Screenshot 2025 02 18 224106

NGT ने अधिकारियों को तलब किया
NGT ने इस गंभीर मामले पर ध्यान देते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) को तलब किया है। बोर्ड ने पहले के निर्देशों का पालन करने में ढिलाई दिखाई है और रिपोर्ट में सुधार की आवश्यकता जताई है. NGT ने 19 फरवरी को अगले सुनवाई की तारीख तय करते हुए यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है.

Screenshot 2025 02 18 223045

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महाकुंभ मेला, जो 13 जनवरी से शुरू हुआ था, अब तक 54.31 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित कर चुका है. सोमवार को अकेले एक दिन में 1.35 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर स्नान किया. लाखों श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य और सुरक्षा इस समय गंभीर चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि प्रदूषित जल में स्नान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

Screenshot 2025 02 18 223227 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अली खामेनेई के निधन पर भारत की संवेदना, दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद दुनिया भर से शोक संदेश सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत ने...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी व्यापार वार्ताओं ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार...

राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार, पटना में नामांकन के दौरान एनडीए नेतृत्व का शक्ति प्रदर्शन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर...

RELATED NEWS

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी व्यापार वार्ताओं ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार...

राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार, पटना में नामांकन के दौरान एनडीए नेतृत्व का शक्ति प्रदर्शन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर...

अमेरिका-ईरान टकराव के बीच भारत आश्वस्त, देश में पर्याप्त तेल-गैस भंडार से सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों में चिंता बढ़ा दी है, लेकिन भारत सरकार ने स्पष्ट किया है...