fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsरूस, ईरान से तेल न खरीदने पर ट्रंप को चीन की न…जिनपिंग...

रूस, ईरान से तेल न खरीदने पर ट्रंप को चीन की न…जिनपिंग ने दिया जवाब, जबरदस्‍ती से कुछ नहीं मिलेगा !

अमेरिका की मांग है कि चीन, ईरान और रूस से तेल खरीदना बंद कर दे. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'चीन हमेशा अपनी ऊर्जा आपूर्ति को ऐसे तरीकों से सुनिश्चित करेगा जो हमारे राष्‍ट्रीय हितों की पूर्ति करें.'

चीन ने रूस से तेल खरीदने के मामले पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को स्‍पष्‍ट शब्‍दों में न बोल दिया है. अमेरिका और चीन के अधिकारी अपने कई मतभेदों को सुलझाकर एक ट्रेड डील की तरफ पहुंचने की तरफ है. माना जा रहा है कि चीन, अमेरिका के मुश्किल टैरिफ से बच सकता है. लेकिन यहां पर रूस और ईरान से तेल की खरीद बड़ी अड़चन बन रही है. वहीं दूसरी ओर भारत के लिए ट्रंप के इस दोगलेपन पर अब उनके ही देश से आवाज उठने लगी है.

image 19

चीन के हितों की रक्षा
सीबीएस न्‍यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की मांग है कि चीन, ईरान और रूस से तेल खरीदना बंद कर दे. स्टॉकहोम में दो दिनों तक चली व्यापार वार्ता के बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने X पर लिखा, ‘चीन हमेशा अपनी ऊर्जा आपूर्ति को ऐसे तरीकों से सुनिश्चित करेगा जो हमारे राष्‍ट्रीय हितों की पूर्ति करें.’ चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से यह यह बात अमेरिका की 100 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी पर प्रतिक्रिया के तौर पर कही गई है. चीन के विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा, ‘जबरदस्ती और दबाव से कुछ हासिल नहीं होगा. चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़ता से रक्षा करेगा.’

image 20

चीन का रुख कड़ा
यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में और भी खास हो जाती है जब चीन और अमेरिका दोनों ही दुनिया की व्यापारिक संबंधों को स्थिर रखने के लिए एक ट्रेड डील पर पहुंचने को लेकर आशावादी हैं. यह ट्रंप प्रशासन के साथ व्यवहार के समय, खासकर जब व्यापार उसकी एनर्जी और विदेश नीतियों से जुड़ा हो, चीन के कठोर रुख को बयां करता है. वहीं अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मीडिया से कहा है कि जब रूस से तेल खरीद की बात आती है, तो ‘चीन अपनी संप्रभुता को बहुत गंभीरता से लेता है.’ बेसेंट ने कहा, ‘हम उनकी संप्रभुता में बाधा नहीं डालना चाहते, इसलिए वो 100 फीसदी टैरिफ देना चाहेंगे.’

image 21

चीनी वार्ताकार सख्‍त
बेसेंट ने चीनी वार्ताकारों को ‘कठोर’ बताया लेकिन कहा कि चीन के दबाव ने वार्ता को नहीं रोका है. बेसेंट की मानें तो अमेरिका के पास समझौते के लिए पर्याप्त संसाधन हैं. अमेरिका मानता है कि भारत और चीन रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन की जंग को बढ़ा रहे हैं. जहां ईरान के साथ अमेरिका के रिश्‍ते पहले ही खराब हैं तो वहीं रूस के लिए भी अब उसकी नाराजगी बढ़ती जा रही है. अमेरिका मानता है कि अगर रूस से तेल खरीदना बंद हो जाएगा तो उसकी सेनाओं के पास भी फंड का संकट हो जाएगा. ऐसे में जंग को रोका जा सकता है.

image 22

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भय बनाम भरोसा: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका ‘परिवर्तन’ का बिगुल, बोले- संदेशखाली का दर्द अब और नहीं!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कूचबिहार की धरती से ममता सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध...

पुडुचेरी में मोदी मैजिक: विदेशी सैलानियों ने भी खिंचाई फोटो, रोड शो में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा!

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

1000 करोड़ का दांव और ‘अखंड भारत’ का सपना: आदित्य धर के नए साम्राज्य में सम्राट बनेंगे रणवीर सिंह!

भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज है— आदित्य धर। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) जैसी...