fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsएग्जिट पोल में बिहार में किस पार्टी को कितना समर्थन, जानिए किसके...

एग्जिट पोल में बिहार में किस पार्टी को कितना समर्थन, जानिए किसके पक्ष में सवर्ण, ओबीसी, एससी और मुसलमान?

बिहार में मतदाताओं ने अपना वोट देकर फैसला EVM में बंद कर दिया है. असल नतीजे को 14 नवंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल में एनडीए के लिए खुशखबरी दिख रही है. लेकिन ऊंट किस करवट बैठगी ये कहना अभी जल्दबाजी होगी.

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने अपना फैसला EVM में बंद कर दिया है. इस बार के चुनाव में बंपर वोटिंग हुई है. आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग इस बार बिहार में हुई है. लगभग सभी एग्जिट पोल्स में बिहार में एनडीए के सरकार का अनुमान लगाया गया है. अगर जातिगत वोटिंग शेयर की बात करें तो यहां भी एनडीए महागठबंधन से बाजी मारता दिख रहा है.

image 52

मैटराइट एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य में सामान्य वोटर से लेकर ओबीसी, एससी और मुसलमानों ने किसे वोट दिया इसके आंकड़े भी काफी चौंकाने वाले हैं. इस बार के चुनाव सभी पार्टियों ने जातीय समीकरण का ध्यान रखते हुए टिकट बांटा था.

Screenshot 2025 11 11 224001

सवर्णों ने किसका दिया साथ?
मैटराइज के आंकड़े के अनुसार सवर्णों ने इस बार जमकर एनडीए के लिए वोट डाला है. आंकड़े के अनुसार 69 फीसदी सवर्ण वोटर्स ने एनडीए को चुना है. वहीं, महागठबंधन को महज 15 फीसदी सवर्ण वोट जाते दिख रहे हैं. जन सुराज पार्टी को 7 प्रतिशत सवर्णों के वोट मिला है. इस एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, अन्य को 9 फीसदी सामान्य वर्ग के वोटर ने वोट दिए हैं.

image 53

क्या OBC भी NDA संग?
मैटराइट के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक 51 प्रतिशत ओबीसी वोटर एनडीए के साथ दिख रहे हैं. जबकि महागठबंधन के साथ 39 फीसदी ओबीसी वोटर हैं. जन सुराज पार्टी के साथ 4 प्रतिशत ओबीसी वोटर हैं जबकि अन्य को महज 6 फीसदी ओबीसी वोटर का साथ मिला है.

image 51


अनुसूचित जाति का वोट भी एनडीए के साथ
मैटराइज के एग्जिट पोल की माने तो करीब 49 फीसदी एससी वोटर ने एनडीए के पाले में वोट किया है. 38 फीसदी वोटर ने महागठबंधन को वोट दिया जबकि 5 प्रतिशत जन सुराज पार्टी के साथ गए और 8 फीसदी एससी वोटर ने अन्य को वोट दिया है.

image 54

मुसलमानों का वोट किसके साथ
मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, महागठबंधन को मुसलमानों का जमकर समर्थन मिला है. 78 प्रतिशत मुसलमानों ने महागठबंधन को वोट दिया है. वहीं, केवल दस फीसदी मुसलमानों ने एनडीए को सपोर्ट किया है. जन सुराज पार्टी को 4 प्रतिशत मुस्लिमों का साथ मिला है. अन्य को 8 प्रतिशत मुसलमानों ने वोट दिया है.

image 55

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद के हाथों में सत्ता की कमान

लगभग एक वर्ष तक केंद्र के प्रत्यक्ष शासन में रहने के बाद मणिपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रपति...