fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार में सत्तारुढ पार्टी JDU में क्यों मची है उथल-पुथल, ललन सिंह...

बिहार में सत्तारुढ पार्टी JDU में क्यों मची है उथल-पुथल, ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों से सियासत गर्म !

राष्ट्रीय स्तर पर 'इंडिया' नाम का विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाने में सबसे एक्टिव रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब खुद की पार्टी JDU में हो रहे उथलपुथल के बीच घिरे दिख रहे है

इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक में नीतीश कुमार को कोई अहम रोल नहीं मिलने के बाद से लौटने के तुरंत बाद ही नीतीश कुमार ने जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने के ऐलान करवा दिया. चर्चा है कि ललन सिंह जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. खबरें ये भी हैं कि ललन सिंह को हटाकर नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ललन सिंह के काम से संतुष्ट नहीं हैं. साथ ही ललन सिंह के आरजेडी से गहरे संबंध भी इस तल्खी की वजह बन रहे हैं.

tejashwi yadav and lalan singh 202312282333

बता दें कि 29 दिसंबर को जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक है.वैसे ललन सिंह गए तो कौन अध्यक्ष होगा, सबसे बड़ा सवाल यही है? खुद नीतीश या कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर या फिर विजय चौधरी. दरअसल, नीतीश कुमार लगातार अशोक चौधरी और ललन सिंह के संपर्क में हैं. क्या उपेंद्र कुशवाहा, आरसीपी सिंह की वापसी होगी? आरसीपी को हटाकर ही तो ललन सिंह जेडीयू के अध्यक्ष बने थे. वैसे नीतीश के लिए कहा जाता है कि बिहार में जेडीयू के जितने भी अध्यक्ष बने हैं, वे अंत में उनको हटा ही देते हैं. उनकी किसी से बनती नहीं है. नीतीश के लिए ये भी कहा जाता है कि वह पूर्ण रूप से किसी पर विश्वास नहीं करते.

25 12 2023 nitish kumar 1 23613543 212226174

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाह ने ललन पर नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद दोनों को धोखे में रखकर समझौता करने का आरोप लगाया है. कुशवाह ने एक साल पहले जदयू छोड़कर नई पार्टी बना ली थी और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतात्रिक गठबंधन में लौट आये हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ललन ने नीतीश कुमार से वादा किया था कि लालू उन्हें भाजपा विरोधी गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के रूप में समर्थन देंगे. दूसरी ओर उन्होंने राजद प्रमुख को आश्वासन दिया था कि जदयू का उनकी पार्टी में विलय हो जाएगा और उनके पुत्र (तेजस्वी यादव) CM बनेंगे. दोनों वादों को पूरा करने में वे असफल रहे .”संयोगवश जदयू ने जब बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ा था और राजद, कांग्रेस और वाम दलों सहित ‘महागठबंधन’ में शामिल हो गई थी तब कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड के प्रमुख थे. कुछ इसी तरह के विचार भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी व्यक्त किए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि नीतीश लालू प्रसाद के साथ ललन की ‘‘नजदीकियों” से सावधान हो गए थे.

25 12 2023 upendra kushwaha 23613395 173312231

उधर, जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामले पर कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे की अफवाहों के जवाब में खुद खंडन जारी किया है. अब तो इस बारे में बात नहीं की जानी चाहिए. नीतीश और ललन के बीच सब कुछ ठीक है, लेकिन फिर भी हम इसके बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि भाजपा ऐसी अफवाहें फैलाती है और हमें इन्हें खारिज करने में अपना समय बर्बाद करना पड़ता है.

lalan singh large 1453 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

IndiGo पर चला DGCA का हंटर, ठोका 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को हालिया उड़ान अव्यवस्थाओं के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा...

महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ी उम्मीदें, 8वें वेतन आयोग से पहले अहम संकेत

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच एक बार फिर महंगाई भत्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लगातार बढ़ती जीवन लागत...

अमेरिकी लोकतंत्र की कसौटी बना वेनेजुएला संकट, सत्ता संतुलन की नई लड़ाई शुरू

वेनेजुएला संकट को लेकर अमेरिकाकी आंतरिक राजनीति एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। वॉशिंगटन में हुए हालिया घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया...