fbpx
  Previous   Next
HomeSportsपाकिस्तानी दिग्गज ने संजू सैमसन को दिया नया 'निक नेम', नाम सुनकर...

पाकिस्तानी दिग्गज ने संजू सैमसन को दिया नया ‘निक नेम’, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान !

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर खिलाड़ी संजू सैमसन को नया निकनेम दिया है

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भी संजू सैमसन एक अलग ही अंदाज में नजर आए. जिसे देख पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर बासित अली काफी खुश हो गए हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए सैमसन को नया ‘निक नेम’ दिया है. दरअसल, अपने पिछले कई सारे वीडियो में बासित अली संजू सैमसन को उनके नाम से नहीं बल्कि ‘संजू बाबा’ कहकर पुकार रहे हैं. चौथे टी20 मुकाबले के दौरान तो उन्होंने अपने शब्दों पर जोर देते हुए कहा, ”संजू सैमसन आप लोग उन्हें बोलते हैं. मैं उन्हें बोलता हूं संजू बाबा.”

जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं संजू सैमसन
इनदिनों संजू सैमसन का बल्ला टी20 फॉर्मेट में जमकर चल रहा है. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि वह देश के लिए अपने पिछले पांच पारियों में 327 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन बेहतरीन शतकीय पारियां निकली हैं. एक बार वह नाबाद भी रहे हैं.

Screenshot 2024 11 16 220340


3 टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
अपनी फॉर्म के बदौलत संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. जारी साल में सैमसन ने पहले बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 111 रन की शतकीय पारी खेली है. उसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में भी सैकड़ा जमाने में कामयाब रहे. इसके बाद दो पारियों में वह शून्य आउट आउट हुए. उसके बाद जोहान्सबर्ग में नाबाद 109 रन बनाते हुए इतिहास रच दिया है.

Screenshot 2024 11 16 220318 1

संजू सैमसन के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने देश के लिए अबतक 37 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 33 पारियों में 27.93 की औसत से 810 रन निकले हैं. संजू के नाम टी20 क्रिकेट में तीन शतक और दो अर्धशतक दर्ज है. यहां उन्होंने 155.17 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

Screenshot 2024 11 16 221133

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...