fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentये एक्ट्रेस थी सलमान खान का पहला प्यार, सड़क पर घंटो करते...

ये एक्ट्रेस थी सलमान खान का पहला प्यार, सड़क पर घंटो करते थे इंतजार, अभिनेत्री कियारा आडवाणी से है कनेक्शन

संगीता और एश्वर्या नहीं, ये एक्ट्रेस थी Salman Khan की पहली गर्लफ्रेंड थी. बनते-बनते रह गए थे अशोक कुमार के दामाद

सलमान खान की गर्लफ्रेंडों की फेहरिस्त बहुत लंबी रही है जिसमें संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय जैसे नामों से तो सब वाकिफ हैं. लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि सलमान खान एक हसीना के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि उनका घंटों सड़क पर खड़े रहकर इंतजार करते थे.

1221 2

सलमान खान अपनी फिल्मों के लिए जितना हिट रहे हैं, उतना ही फेमस अपनी लव रिलेशनशिप को लेकर रहे हैं. सलमान खान की जिंदगी में कई गर्लफ्रेंड्स आई और गईं. कुछ के बारे में तो ये भी कहा गया कि मामला शादी तक पहुंच गया था. शादी के कार्ड भी छपे लेकिन सलमान खान की बारात नहीं सज सकी.

15

संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय जैसे नामों से तो सब वाकिफ हैं. लेकिन ये कम ही लोग जानते हैं कि सलमान खान एक हसीना के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि उनका घंटों सड़क पर खड़े रहकर इंतजार करते थे. उस हसीना से शादी की बात भी पक्की हो चुकी थी. सब कुछ ठीक होता तो सलमान खान का रिश्ता अशोक कुमार से जुड़ जाता. लेकिन एक और एक्ट्रेस की एंट्री से स्टोरी में ट्विस्ट आ गया.

11 2

अशोक कुमार की नातिन से प्यार

सलमान खान के कॉलेज के किस्सों में ये किस्सा भी शामिल है. उन्हें अपने कॉलेज में पढ़ने वाली शाहीन जाफरी से बेपनाह प्यार था. कहा जाता है कि सलमान खान अपने घर में भी शाहीन जाफरी से शादी की हसरत जता चुके थे और उन्हें मंजूरी भी मिल गई थी. शाहीन जाफरी से सलमान खान इस कदर प्यार करते थे कि उनसे मिलने के लिए घंटो एक ही जगह खड़े होकर इंतजार करते थे. शाहीन जाफरी बॉलीवुड के लेजेंड्री स्टार अशोक कुमार की बेटी की बेटी हैं. जब वो 19 साल की थीं, तब ही सलमान खान उन्हें दिल दे चुके थे.

11121121

इस एक्ट्रेस की वजह से आया ट्विस्ट

सलमान खान और शाहीन जाफरी की शादी हो चुकी होती, लेकिन एक एक्ट्रेस की एंट्री से उनकी लाइफ में बड़ा ट्विस्ट आ गया. ये एक्ट्रेस थीं संगीता बिजलानी, जो उस वक्त खूबसूरती का एक ताज जीत चुकी थीं और उसी जिम में जाया करती थीं, जहां सलमान खान और शाहीन जाफरी जाया करते थे. कहा जाता है कि वहीं सलमान खान और संगीता बिजलानी की नजदीकियां बढ़ने लगीं और उनका शाहीन जाफरी से ब्रेकअप हो गया. वहीं संगीता और सलमान आज भी अच्छे दोस्त हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...