fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessजानिए Google ने प्ले स्टोर से क्यों हटाए 2,500 से ज्यादा लोन...

जानिए Google ने प्ले स्टोर से क्यों हटाए 2,500 से ज्यादा लोन ऐप्स ?

गूगल ने लोन और लेंडिंग ऐप्स को लेकर अपनी प्ले स्टोर की पॉलिसी को भी अपडेट किया है. कुछ महीने गूगल ने बताया था कि उसने देश में 3,500 से ज्‍यादा लोन ऐप्‍स के खिलाफ ऐक्‍शन लिया है

इंटरनेट की जानी- मानी कंपनियों में शामिल Google ने अपने प्ले स्टोर से 2,500 से ज्यादा फ्रॉड लोन ऐप्स हटाए हैं. इस वर्ष की शुरुआत में केंद्र सरकार ने वसूली और उत्पीड़न की शिकायतों के बाद बेटिंग और लोन्स से जुड़ी 230 से अधिक चाइनीज ऐप्स को बैन किया था. पिछले कुछ वर्षों में ऐसे लोन ऐप्स से जुड़ी शिकायतें बढ़ी हैं

31 05 2023 digital lending apps 23428198 1225596 1

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच 2,500 से अधिक जाली लोन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया है. उन्होंने कहा कि RBI ने ऐसे ऐप्स की लिस्ट दी थी जो गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके साथ ही सीतारमण ने बताया कि गैर कानूनी लोन ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए सरकार की RBI और अन्य इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत चल रही है. सीतारमण के अनुसार, “गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच 3,500 से 4,000 लोन और लेंडिंग ऐप्स का रिव्यू किया था। इनमें से 2,500 से ज्यादा जाली लोन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया गया है.”

5

उन्होंने कहा कि RBI की ओर से तैयार की गई कानूनी तौर पर चल रहे लोन ऐप्स की लिस्ट को सरकार और गूगल को दिया गया है. कंपनी ने लोन और लेंडिंग ऐप्स को लेकर अपनी प्ले स्टोर की पॉलिसी को भी अपडेट किया है और देश में लेंडिंग ऐप्स के लिए कड़ी शर्तें लागू की हैं. कुछ महीने गूगल ने बताया था कि उसने देश में 3,500 से ज्‍यादा लोन ऐप्‍स के खिलाफ ऐक्‍शन लिया है। ये ऐप्स प्‍ले स्‍टोर की पॉलिसी का उल्‍लंघन कर रहे थे.

6

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से नोटिस के बाद इन ऐप्स के साथ ही इनकी वेबसाइट्स को भी हटा दिया गया था। सरकार ने संसद में बताया था कि RBI ने राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी कर गैर अधिकृत डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल ऐप्स पर नियंत्रण करने के लिए कहा है. इन ऐप्स के खिलाफ अवैध वसूली और लोगों के उत्पीड़न की कई शिकायतें मिली थी। ये ऐप्स लोगों को कम रकम के लोन देकर उस पर भारी ब्याज वसूलते हैं.

9 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी; मई में एक्सपोर्ट 18% बढ़कर 45.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते और 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' के दोबारा खुलने की आहट के...