fbpx
  Previous   Next
HomeSportsजानें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए...

जानें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम किन खिलाड़ियों को मिली जगह और किसे किया गया बाहर

भारतीय टीम अपना अगला दौरा दक्षिण अफ्रीका के लिए कर रही है. इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है दिल्ली में हुए राहुल द्रविड़ के साथ बैठक के बाद चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान किया गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली जहां सफेद गेंद यानी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं टी20 टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई हैं जबकि वनडे टीम की अगुवाई केएल राहुल करेंगे. वनडे टीम में धाकड बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है.जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में मौका नहीं मिला है क्योंकि तेज गेंदबाज का ईलाज चल रहा है.

h3V8KZNUHH6T7Gnp63Gzwgf398vZgN259PwZOh8p

बता दे कि हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं और रोहित शर्मा ने टी20 सीरीज के लिए आराम मांगा है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी गई है. सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भी टीम की अगुवाई कर रहे हैं. टी 20 टीम में जडेजा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है.

2


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है. केएल राहुल के अलावा टीम में संजू सैमसन को मौका मिला है. इसके अलावा रजत पाटिदार को भी मौका दिया गया है. वहीं साई सुदर्शन को भी मौका मिला है.

3 1

टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है. टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है इसके अलावा अजिंक्य रहाणे और पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है.टेस्ट में जायसवाल को मौका दिया गया है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी जगह बनाने में सफल हुए हैं. मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं यह इस पर तय करेगा कि वो फिट है या नहीं.

4 3

भारत vs साउथ अफ्रीका पूरा शेड्यूल
T20 सीरीज
भारत Vs साउथ अफ्रीका, पहला टी20, 10 दिसंबर, डर्बन
भारत Vs साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20, 12 दिसंबर, जीकेबरहा
भारत Vs साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20, 14 दिसंबर, जोहान्सबर्ग

ODI सीरीज शेड्यूल
भारत Vs साउथ अफ्रीका, पहला वनडे, 17 दिसंबर, जोहान्सबर्ग
भारत Vs साउथ अफ्रीका, दूसरा वनडे, 19 दिसंबर, जीकेबरहा
भारत Vs साउथ अफ्रीका, तीसरा वनडे, 21 दिसंबर, पार्ल

टेस्ट सीरीज शेड्यूल
भारत Vs साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट, 26 दिसंबर, सेंचुरियन
भारत VS साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट, 3 जनवरी, केप टाउन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

गांधी भवन में सम्मेलन के दौरान बेहोश हुए अजय राय, मेदांता अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश होकर गिर...

महंगाई का डबल डोज: तेल के खेल ने बिगाड़ा बजट, अब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर फूटेगा ‘प्राइस बम’!

अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में आए व्यवधान के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों ने 100 डॉलर प्रति बैरल के...

मई की पहली तारीख और 10 बड़े झटके: गैस सिलेंडर से लेकर गेमिंग तक, आज से बदल गई आपकी वित्तीय दुनिया!

आज से नए महीने की शुरुआत के साथ ही भारत में आम आदमी की वित्तीय और डिजिटल दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। 1...

RELATED NEWS

वानखेड़े में ‘क्लासन’ का गदर: रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक हुआ बेकार, हैदराबाद ने घर में घुसकर मुंबई को रौंदा!

आईपीएल 2026 में वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर रनों की ऐसी बारिश हुई कि क्रिकेट के बड़े-बड़े रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह ढह...

अजेय पंजाब को राजस्थान ने चटाई धूल! 223 रनों का पहाड़ भी पड़ा छोटा

आईपीएल 2026 में जीत का रथ दौड़ा रही पंजाब किंग्स की बादशाहत को आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने चुनौती दे ही दी। सीजन के 40वें...

रिंकू का प्रहार और नरेन का वार: सुपर ओवर में कोलकाता ने छीनी लखनऊ से जीत, मोहसिन के 5 विकेट गए बेकार।

आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रविवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहाँ कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG)...