fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainment'पठान' और 'जवान' के बाद शाहरुख खान के अगले फिल्म के लिए...

‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद शाहरुख खान के अगले फिल्म के लिए हो जाइए तैयार, किंग खान बोले- ‘मजा तो अब आएगा’

किंग खान के एक फैन क्लब ने पठान और जवान के बाद अब शाहरुख खान अपने अगले एक्शन के लिए तैयार हो जाने की बात कह रही है.

पठान फिर जवान, शाहरुख खान इस साल दो पावरफुल एक्शन फिल्में लेकर आए और सभी के दिलों को जीत लिया. इन दिनों उनकी फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज है. जो कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ रही है. फिल्म जवान हर दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पठान और जवान के बाद अब शाहरुख खान अपने अगले एक्शन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. इस बात की जानकारी किंग खान के एक फैन क्लब ने दी है. जिसने शाहरुख खान का खास वीडियो शेयर किया है.

Capture 7

शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें शाहरुख खान एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं. वीडियो के आखिरी में वह कहते हैं, ‘मजा तो अब आएगा.’ हालांकि शाहरुख खान की यह वीडियो किसी फिल्म, गाने या फिर ऐड का है, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन पोस्ट के अनुसार इस बारे में 16 सितंबर को पूरी जानकारी दी जाएगी. हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Jawan vs Pathaan Box Office Collection Day 1 Shah Rukh Khan to Beat His Own Record in India And Worldwide With Never Seen Before Advance Bookings Trend Check Detailed Report

बात करें शाहरुख खान की फिल्म जवान की तो जवान ने सातवें दिन 23.3 करोड़ की कमाई की है, जो कि हफ्ते भर में सबसे कम है. इसके बाद जवान का भारत में ओवरऑल कलेक्शन 368.38 करोड़ हो गया है. वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 621 करोड़ हो गई है और इंडिया ग्रॉस 615 करोड़ हो गया है. छह दिनों के कलेक्शन को देखें तो पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़, पांचवे दिन 32.92 करोड़ और छठे दिन 26 करोड़ की फिल्म जवान ने कमाई की थी. लेकिन वीकडेज पर यह कलेक्शन लगातार घट रहा है, जो फैंस को परेशान कर सकता है. हालांकि उम्मीद है की दूसरे वीकेंड पर लंबी छलांग शाहरुख खान की जवान लगाती दिखेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...