fbpx
  Previous   Next
HomeSportsAsia Cup टीम में चहल का चयन नहीं होने को लेकर चीफ...

Asia Cup टीम में चहल का चयन नहीं होने को लेकर चीफ सेलेक्टर अगरकर बताया इस बात को जिममेंदार.

रोहित शर्मा की अगुवाई में Asia Cup 2023 के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया जिसमें स्पिनर चहल का चयन को लेकर कहीं ये बात.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा कि श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल के लिए World Cup 2023 से पहले खेलने का पर्याप्त मौका मिलना काफी अहम है. राहुल और अय्यर दोनों को एशिया कप में भाग लेने वाली 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. राहुल फिर से मामूली रूप से चोटिल हो गए हैं. उनकी इस चोट का हालांकि मूल चोट से कोई संबंध नहीं है. इस चोट के कारण राहुल का एशिया कप में दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले शुरुआती मैच में खेलना संदिग्ध है.

1111


अगरकर ने टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए इस संभावना से इंकार नहीं किया कि राहुल पहले मैच से बाहर रह सकते हैं. चयन बैठक से पहले राहुल और अय्यर की फिटनेस पर सवालिया निशान लगे थे. ये दोनों खिलाड़ी क्रमश: जांघ और पीठ दर्द से उबर कर वापसी कर रहे हैं. अय्यर ने अपना आखिरी मैच मार्च में जबकि राहुल ने मई में खेला था.

21 08 2023 agarkar ajit 23507863

पिछले महीने पद संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में अगरकर ने कहा, ‘राहुल टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं. उम्मीद है कि वह पहले मैच से ही चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. राहुल और अय्यर दोनों लंबे समय से चोटिल थे और उन्होंने फिट होने के लिए काफी मेहनत की है. राहुल को फिर से चोटिल होने से छोटा झटका लगा है, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं.

sanju samson

अगरकर ने टीम घोषित करते हुए यहां कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राहुल के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. हाल में राहुल को मामूली चोट के कारण परेशानी हो गई थी. इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘हमें जो बताया गया है, उसके अनुसार यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. हमारे पास विश्व कप से पहले अभी भी डेढ़ महीने का समय है, उम्मीद है कि उन्हें उससे पहले पर्याप्त क्रिकेट मिलेगा.’

1200 675 19321433 thumbnail 16x9 ajit agarkar team selection

अगरकर ने यह भी स्पष्ट किया कि ईशान किशन फिलहाल रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकल्प के तौर पर सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में हैं. इससे निकट भविष्य में शिखर धवन की वापसी की संभावना खारिज हो गई है. उन्होंने कहा, ‘रोहित कोई बुरा खिलाड़ी नहीं है, शुभमन के लिए यह साल शानदार रहा है. किशन के साथ भी यही स्थिति है. शिखर भारत के लिए एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं. इस समय ये तीनों खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आप टीम में केवल 15 खिलाड़ियों को ही रख सकते है. दुर्भाग्य से किसी को बाहर होना पड़ेगा. फिलहाल ये हमारे पसंदीदा सलामी बल्लेबाज हैं.’

Untitledgfdsfdsdfsgdfs

युजवेंद्र चहल को टीम में नहीं चुनने पर अगरकर ने कहा, ‘वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. कभी-कभी चीजें टीम के संतुलन या संयोजन पर निर्भर रहती है.’ उन्होंने कहा, ‘अक्षर ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह बल्लेबाजी भी कर सकता है. कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में टीम में कलाई के दो स्पिनरों को शामिल करना मुश्किल है. कुलदीप उनसे (चहल) थोड़ा आगे हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद का महा-धमाका: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में मारी एंट्री, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी कन्फर्म

आईपीएल 2026 के 63वें बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके ही घरेलू मैदान एमए चिदंबरम (चेपॉक)...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

आरसीबी की ऐतिहासिक छलांग: पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर...